{"_id":"62aa6cad43f60450545d5105","slug":"nine-gelatin-stick-explosives-recovered-from-bus-coming-from-doda-to-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terrorist conspiracy foiled : डोडा से जम्मू आ रही बस से नौ जिलेटिन स्टिक विस्फोटक बरामद, आतंकी साजिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorist conspiracy foiled : डोडा से जम्मू आ रही बस से नौ जिलेटिन स्टिक विस्फोटक बरामद, आतंकी साजिश नाकाम
Thu, 16 Jun 2022 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Jun 2022 05:05 AM IST
सार
डोडा से जम्मू आ रही एक बस से झज्जर कोटली में जिलेटिन स्टिक विस्फोटक बरामद हुआ है। एक पैकेट में नौ स्टिक को बस की सीटों के ऊपर बने रैक में एक पैकेट में रखा गया था।
विज्ञापन
जिलेटिन की छड़ें file pics
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा को लेकर लगातार हो रही एक और आतंकी साजिश नाकाम कर दी गई है। डोडा से जम्मू आ रही एक बस से झज्जर कोटली में जिलेटिन स्टिक विस्फोटक बरामद हुआ है। एक पैकेट में नौ स्टिक को बस की सीटों के ऊपर बने रैक में एक पैकेट में रखा गया था।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिलेटिन स्टिक को आपस में जोड़कर आईईडी तैयार करने के बाद जम्मू को दहलाने की दहशतगर्दों की साजिश थी। पुलिस ने बस चालक और सहचालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
अनंतनाग में ग्रेनेड हमले में एक पुलिसकर्मी घायल : अनंतनाग जिले के पादशाही बाग इलाके में बुधवार शाम पुलिस पर किए गए ग्रेनेड हमले में एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा नाका को निशाना बनाकर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका।
विज्ञापन
ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा।