फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nimu post leh where pm modi reached, nimo nimmo post leh ladakh

पीएम मोदी ने किया लेह के नीमू का दौरा, चीन और पाक दोनों को अखरती है यह जगह, जानिए वजह

Fri, 03 Jul 2020 05:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 03 Jul 2020 05:26 PM IST
सार

नीमू 
11000 फीट की ऊंचाई पर सिंधु नदी के किनारे पर स्थित
8 किलोमीटर की दूरी पर मैग्नेटिक पहाड़ी
1999 के बाद इसे सैन्य बेस बनाया गया
14वीं कॉर्प्स के तहत यहां दो सैन्य बेस

विज्ञापन
nimu post leh where pm modi reached, nimo nimmo post leh ladakh
लेह के नीमू पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेह के नीमू में फारवर्ड लोकेशंस पर शुक्रवार तड़के पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने थलसेना, वायुसेना और आईटीबीपी के जवानों से बात की, उन्होंने जवानों का मनोबल भी बढ़ाया। जानिए नीमू क्षेत्र के बारे में कई अहम बातें....

विज्ञापन


नीमू इलाका सिंधु नदी के किनारे पर स्थित है, जोकि करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर है। लेह से कारगिल जाते वक्त नीमू रास्ते में पड़ता है। जोकि लेह की लिकिर तहसील में आता है। यहां से आठ किलोमीटर की दूरी पर मैग्नेटिक पहाड़ी है। इस पहाड़ी को ऑप्टिकल इल्यूजन के नाम से भी जाना जाता है। इसी इलाके में सिंधु और जंसकार नदी का संगम होता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पीएम के अचानक लद्दाख दौरे की कहीं ये तो नहीं वजह, जहां सांस लेना मुश्किल वहां बैठ सेना से की बात, देखिए ये तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी इलाके के आलची गांव में नीमू-बाजगो पनबिजली परियोजना चल रही है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। साथ ही वह इस परियोजना पर विरोध भी जता चुका है। क्योंकि यहीं से सिंधु पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जाती है। अक्साई चिन और पीओके के लिहाज से इस क्षेत्र का बड़ा सामरिक महत्व है।


यह भी पढ़ेंः लद्दाख से जम्मू-कश्मीर तक ऐसे मुश्किल हालात में काम करती है सेना, तस्वीरें कराएंगी गर्व का एहसास

नीमू फॉरवर्ड पोस्ट ऐसे स्थान पर हैं जहां से युद्ध की स्थिति में भारतीय सेना के जवान पाकिस्तान और चीन दोनों पर निशाना साध सकती है। इतना ही नहीं युद्ध के दौरान यह पोस्ट काफी निर्णायक भूमिका अदा कर सकती है। इसी के चलते दुश्मन देश को यह पोस्ट अखरती रहती है।

पेड़-पौधे कम होने की वजह से पहाड़ियां साफ दिखती हैं। सर्दियों के मौसम में ये इलाका बर्फ से लकदक हो जाता है। भारतीय सेना ने 1999 में हुए कारगिल युद्ध के बाद इसी क्षेत्र में अपना सैन्य बेस बनाया था। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इसी इलाके से दुश्मन को सबक सिखाया जा सकता है। बता दें कि लेह सैन्य मुख्यालय की 14वीं कॉर्प्स के तहत यहां दो सैन्य बेस हैं। एक लेह और दूसरा नीमू में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed