{"_id":"5afe768e4f1c1bdb408b62f8","slug":"nilitant-attack-on-army-patroling-party-in-bandipora-hajin","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः हाजिन में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः हाजिन में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 18 May 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : FILE PHOTO
जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बना कर हमला किया है। आतंकियों ने बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में वीरवार रात करीब 2 बजे सेना की 13 आरआर को निशाना बना कर फायरिंग की।
विज्ञापन
हालांकि अपने बचाव में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कई राउंड फायर किए। रात के अंधेरे में कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। लेकिन बाद में आतंकी चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया लेकिन आतंकियों का कुछ पता नहीं चल सका। गौरतलब है कि रमजान भर जवानों को आंतकियों पर कार्रवाई करने से रोका गया है। लेकिन अपनी आत्मरक्षा में उन्हें कार्रवाई करने की खुली छूट है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आतंकियों ने वीरवार शाम ही श्रीनगर के डल गेट के निकट बने एक होटल की गार्ड पोस्ट पर हमला कर वहां तैनात पुलिसकर्मियों से तीन बंदूके छीन कर फरार हो गए। इस वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान जारी कर दिया था।
इस घटना का जिम्मेदारी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है। संगठन की ओर से घटना के कुछ देर बाद ही तीनों बंदूकों की तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। दो इंसास और एक एसएलआर राइफल्स इस तस्वीर मे साफ नजर आ रही है।