{"_id":"61987754f648910bba415ace","slug":"night-temperature-below-zero-in-jammu-and-kashmir-no-relief-in-leh-and-kargil","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: घाटी में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे, लेह और कारगिल में भी राहत नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: घाटी में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे, लेह और कारगिल में भी राहत नहीं
Sat, 20 Nov 2021 09:50 AM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 20 Nov 2021 09:50 AM IST
सार
कश्मीर में लगभग सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। रात को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिन का तापमान भी 20 डिग्री से नीचे है।
विज्ञापन
श्रीनगर में लगातार ठंड बढ़ने के साथ डल झील में छाई धुंध।
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में लगभग सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। रात को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिन का तापमान भी 20 डिग्री से नीचे है। जम्मू संभाग में भी सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। लेह और कारगिल में भी ठंड से कोई राहत नहीं है। यहां दोनों जगह दिन का तापमान दस डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सर्दी में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
घाटी के सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे था। इसी तरह पहलगाम में तापमान माइनस 3.9 और गुलमर्ग में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.6 और दिन का तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कारगिल में दिन का तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन ठंडक का अहसास बढ़ा है। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 25.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.2, बटोत में 4.0, कटड़ा में 9.5 और भद्रवाह में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लद्दाख में अनिवार्य वस्तुओं के पर्याप्त भंडारण के निर्देश
लद्दाख में बर्फबारी के सीजन में जरूरी वस्तुओं के भंडारण को लेकर प्रशासनिक विभागों को निर्देश जारी किए गए। भंडारण और आपूर्ति की व्यवस्थाओं पर बैठक में उप राज्यपाल आरके माथुर के सलाहकार उमंग नरूला ने तैयारियाें की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि लेह और कारगिल जिलों में अनिवार्य वस्तुएं, खाद्यान, पेट्रोल-डीजल, केरोसीन, कोयला, दवाएं, पशु चारा व फीड का भंडारण पर्याप्त मात्रा में कर लिया गया है।
नरूला ने निर्देश देते हुए कहा कि दूरदराज सभी इलाकों में यह सामान समय से पहुंचाया जाए। यह सुनिश्चित करना होगा कि अप्रैल 2022 तक की आवश्यकता के अनुसार अनिवार्य वस्तुओं का संबंधित इलाकों में भंडारण हो।