जम्मू एयरपोर्ट: जल्द ही शुरू होगी नाइट लैंडिंग सुविधा, नए टर्मिनल के लिए भूमि का होगा अधिग्रहण
मंडलायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से जम्मूवासियों की जम्मू एयरपोर्ट पर रात्रि हवाई जहाजों की उड़ानों की लंबित मांग जल्द ही पूरी होने वाली है। इससे संभाग में पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने कहा कि जम्मू एयरपोर्ट पर जल्द ही हवाई जहाजों की नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होगी। इससे जम्मू में पर्यटको की आमद भी बढ़ेगी। इसके अलावा उन्होनें जिला प्रशासन को निर्देश दिए है कि वह बेलीचराना में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के लिए 1044 कनाल भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को शुरू करे। मंडलायुक्त ने शनिवार को जम्मू एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग, एयरस्ट्रिप के विस्तार, पार्किंग क्षेत्र के कमीशन के अलावा नागरिक एयरपोर्ट से जुड़े अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और दिशा निर्देश जारी किए।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक ने इस अवसर पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से चल रहे कार्यों व पेश आ रही समस्याओं के बारे में बताया। मंडलायुक्त ने इस अवसर पर जम्मू एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग को शुरू करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वह हवाई जहाजों की नाइट लैंडिंग के लिए बिजली व अन्य बैकअप सुविधाओं के लिए पर्याप्त प्रबंध करें। इस अवसर पर बताया गया कि नाइट लैंडिंग सुविधा के लिए रनवे एप्रोच लाइटिंग सिस्टम होगा। रनवे सिस्टम इंस्ट्रूूमेंट लैंडिंग सिस्टम से भी लैस किया जा चुका है।
इस अवसर पर बताया गया कि गो एयर, विस्तारा, इंडिगो, स्पाइसजेट के आपरेशन प्रबंधकों ने इस अवसर पर मंडलायुक्त के संज्ञान में विभिन्न मुद्दे लाए। बताया गया कि जम्मू एयरपोर्ट पर 17 फ्लाइट आपरेट हो रही हैं और रात्रि में हवाई जहाजों के उड़ान भरने की सुविधा शुरू होने से इसमें बढ़ोतरी होगी। ऐसे में अतिरिक्त तीस फीस लोड पैनाल्टी जोकि एयरलाइनर्स पेड कर रही हैं वह एयरस्ट्रिप के विस्तारीकरण के बाद अधिसूचना जारी कर माफ किया जाए।
लंडोई चोई नाला को कवर करने के निर्देश
इससे पूर्व मंडलायुक्त ने संबंधित विभाग को लंडोई चोई नाला को सुरक्षा दृष्टि से कवर करने के निर्देश दिए और बैरीकेड्स लगाने के लिए भी कहा। एसएसपी जम्मू और एयरफोर्स व सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ उन्होंने एयरपोर्ट की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा भी की। उन्होंने जम्मू एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए विभिन्न घटकों में हो रहे काम की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि अतिरिक्त 1300 फीट लंबी हवाई पट्टी को 31 अगस्त 2021 तक पूरा किया जाना है।