फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Night curfew in Kashmir

कश्मीर घाटी में रात को भी रहेगा कर्फ्यू

Thu, 18 Aug 2016 10:54 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 18 Aug 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
Night curfew in Kashmir
राहगीरों से पूछताछ करते जवान - फोटो : PTI
घाटी में फिर तेज हुई हिंसा के मद्देनजर रात का कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है। बुधवार की हिंसक झड़पों के बाद कड़ी की गई पाबंदियों के चलते कुछेक हिंसक झड़पों को छोड़ वीरवार का दिन शांति से गुजरा, लेकिन तनाव बरकरार है।
विज्ञापन


पाबंदियों के असर से अलगाववादियों ने यूएन मार्च को स्थगित कर शुक्रवार से तीन दिवसीय मार्च का एलान किया है। उधर जम्मू संभाग के राजोरी, किश्तवाड़ और रामबन जिले के कुछ हिस्सों में घाटी के हालात को लेकर बंद और प्रदर्शन किए।
विज्ञापन


मेंढर में बहुसंख्यक समुदाय के लोगों ने बंद रखा। राजोरी के खेरवा डिग्री कालेज की दीवार पर इंडिया गो बैक और वी वांट फ्री कश्मीर का नारा लिखा पोस्टर चिपका मिला। रामबन के बनिहाल और खड़ी में बंद रहा। किश्तवाड़ में छात्रू मार्ग पर स्थानीय युवाओं ने सड़क जाम कर देश विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय यूएन चलो मार्च का एलान

Night curfew in Kashmir
सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : Amar Ujala
जोनल पुलिस मुख्यालय कश्मीर के अनुसार वीरवार को सोपोर के वारपोरा पुलिस थाने के नजदीक सुरक्षा बलों पर युवाओं ने पथराव किया। श्रीनगर के निशात इलाके में भी सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाए गए, लेकिन सुरक्षा बलों ने पथराव करने वालों को खदेड़ दिया।

हिंसा के लिहाज से सबसे संवेदनशील श्रीनगर, अनंतनाग कसबे और बडगाम जिले के मागाम क्षेत्र में कर्फ्यू लागू है। घाटी के सभी दस जिलों में धारा 144 के तहत पाबंदियां लगाई गई हैं।

कर्फ्यू की वजह से अलगाववादियों का यूएन मार्च नाकाम हो गया। अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर और यासीन मलिक ने वीरवार से तीन दिवसीय यूएन मार्च का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed