फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIC Centre Opened soon in Jamboo Joo

Jammu News: जंबू जू में वन्यजीवों के जीवन से जुड़ सकेंगे लोग

विज्ञापन
NIC Centre Opened soon in Jamboo Joo
जंबू जू में स्थापित नया नेचर इंटरप्रिटेशन केंद्र।
-एनईसी केंद्र में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी, अगले हफ्ते शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन

-दस नए इंक्लोजर भी बनेंगे, सात के लिए निविदा जारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगरोटा स्थित जंबू जू में आने वाले पर्यटकों और यात्री अब वन्यजीवों के जीवन से जुड़ सकेंगे। जू में एक नेचर इंटरप्रिटेशन केंद्र (एनईसी) तैयार किया गया है, जिसमें आडियो वीडियो के माध्यम से देशभर के वन्यजीवों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसे अगले हफ्ते से शुरू करने की तैयारी है। इसके साथ जू में 10 नए इंक्लोजर स्थापित किए जा रहे हैं, जिसमें सात के लिए निविदा जारी कर दी गई है। इनमें बिल्लियों और कुत्तों की विभिन्न प्रजातियों को रखा जाएगा।

जंबू जू में आने वाले यात्रियों का रुझान बढ़ा है। किसी भी जू में पहुंचकर हर कोई वन्यजीवों के जीवन के बारे में उत्सुकता रखता है। इसे देखते हुए जंबू जू में एनईसी का निर्माण किया गया है। इसमें वन्यजीवों के चित्रों को प्रदर्शित करने के साथ फिल्म के माध्यम से उनके जीवन के बारे में बताया जाएगा। इससे लोगों को जू में मौजूद और दूसरे वन्यजीवों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेंगी। जू में जिन इंक्लोजर के लिए निविदा जारी की गई है उनमें बिल्लियों की तीन प्रजातियों में फिशिंग केट, सीवेट केट और येलोथ्रोटेट मार्टेन को लाया जाएगा। इसी तरह कुत्तों की प्रजातियों में वुल्फ, हाइना, फाक्स और जयकाल को लाया जाएगा। इसके अलावा जू में अन्य कई निर्माण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed