{"_id":"5938f6294f1c1b78099c7afd","slug":"nia-to-interrogate-with-sayed-ali-shah-geelani-in-pak-funding-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादी नेता गिलानी से पाक फंडिंग मामले में होगी गहन पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववादी नेता गिलानी से पाक फंडिंग मामले में होगी गहन पूछताछ
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी व अन्य
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में हिंसा के लिए पाकिस्तान से पैसे मिलने के मामले में अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी से गहन पूछताछ हो सकती है। एनआईए के आईजी आलोक मित्तल ने अमर उजाला को बताया कि जांच अभी जारी है। जांच और छापों में कई अहम दस्तावेज मिले हैं। शनिवार से बुधवार तक लगातार कई लोगों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
वीरवार को भी कुछ लोगों से पूछताछ होगी। यह सिलसिला अभी चलेगा। दस्तावेजों और कागजातों की छानबीन चल रही है। जांच में अगर अगर जरूरत हुई तो सैयद अली शाह गिलानी से पूछताछ की जा सकती है। उन्होंने गिलानी के दामाद से की गई पूछताछ की पुष्टि की।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी को अलगाववादियों को विदेशों से लगभग 2000 करोड़ मिलने के दस्तावेज मिले हैं। इस राशि के आने की अवधि और माध्यम के बारे में अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन