फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA takes custody of JeM operative involved in 2016 Nagrota army camp terror attack

J&K: नगरोटा 2016 फिदायीन हमले में एक आरोपी गिरफ्तार, एनआईए कर रही पूछताछ

Sat, 26 May 2018 10:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 26 May 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
NIA takes custody of JeM operative involved in 2016 Nagrota army camp terror attack
एनआईए - फोटो : DEMO PHOTO

साल 2016 में हुए नगरोटा फिदायीन हमले में एनआईए ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएनआई का दावा है कि गिरफ्तार युवक के संबंध जैश-ए-मोहम्मद से हैं। इसके साथ ही वह नगरोटा हमले की साजिश में भी शामिल था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने नगरोटा आतंकी हमले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान मनीर-उल-हसन कादरी के तौर पर हुई।
विज्ञापन


एनआईए ने दावा किया है कि युवक का पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के साथ ही कई और आतंकी संगठनों से कनेक्शन है। वह नेपाल भी जा चुका था जहां से वापस आने के बाद वह कुछ दिनों तक पुलिस की हिरासत में भी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि हमने नगरोटा में 2016 में हुए आतंकी हमले में लोलाब के एक युवक को हिरासत में लिया है। एनआईए के मुताबिक तीनों आंतकी सांबा के रास्ते भारतीय सीमा पर दाखिल हुए थे। जिसके बाद यह उनके संपर्क में था। सभी जम्मू में एक होटल में  भी रूके थे। उसने ही हमले के ठीक एक रात पहले तीनों आतंकियों को कैंप के बाहर छोड़ा था। 
 




क्या था नगरोटा हमला ?
29 नवंबर साल 2016 को जम्मू शहर से सटे इलाके नगरोटा में बने सेना के आर्मी कैंप पर फिदायीन हमला हो गया। भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने कैंप में घुसते ही गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में सेना के 2 अफसरों समेत 7 सैन्यकर्मी शहीद हुए थे।


वहीं सेना की जवाबी कार्रवाई में तीनों फिदायीन आतंकियों को मार गिराया था। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गए थे। इस हमले की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को सौंपी गई थी। इसी केस में युवक को शनिवार को घाटी के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed