{"_id":"59c7dd4d4f1c1bad688b636a","slug":"nia-summoned-phd-students-hurriyat-leaders-and-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए ने पीएचडी छात्र, हुर्रियत नेताओं और कारोबारी को तलब किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए ने पीएचडी छात्र, हुर्रियत नेताओं और कारोबारी को तलब किया
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 24 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : File Photo
टेरर फंडिंग के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कश्मीर यूनिवर्सिटी के एक पीएचडी छात्र, व्यापार संघ के अध्यक्ष और हुर्रियत नेताओं को तलब किया है। एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि समन किए गए सभी लोगों को सोमवार को एनआईए के सामने पेश होने को कहा गया है।
विज्ञापन
एनआईए ने कश्मीर यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे आला फजील, कश्मीर व्यापार एवं विपणन संघ के अध्यक्ष यासीन खान और पाकिस्तान समर्थक हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता सैयद अली शाह गिलानी, अब्दुल हमीद मगरे और वली मोहम्मद को एजेंसी के मुख्यालय दिल्ली में पेश होने को कहा है।
विज्ञापन
यासीन खान को समन करने के खिलाफ कश्मीर व्यापार संघ ने सोमवार को बंद का आह्वान किया है। वहीं अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मियां कयूम को जांच एजेंसी दोबारा तलब कर सकती है।सूत्रों ने बताया कि तलब किए गए सभी लोगों से सुरक्षा बलों पर पथराव करने वाले विभिन्न समूहों को कथित पैसे देने के मामले में पूछताछ हो सकती है।
विज्ञापन