{"_id":"59b2d8974f1c1be47f8b536b","slug":"nia-raids-to-spread-unrest-in-jammu-and-kashmir-farooq-abdullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए कर रही छापेमारी :फारूक अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए कर रही छापेमारी :फारूक अब्दुल्ला
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगरॉ
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
नेकां अध्यक्ष एवं सांसद फारूख अब्दुल्लाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद डा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि घाटी में एनआईए की छापेमारी सिर्फ अशांति फैलाने के लिए की जा रही है, लेकिन कश्मीर की अवाम अब अपने आदर्शों को नहीं बेचेगी। एनआईए हुर्रियत नेताओं को रिहा करे, ताकि वे गृह मंत्री तक अपनी बात रख सकें।
विज्ञापन
उन्होंने राज्य की गठबंधन सरकार पर भी हमले करते हुए कहा कि नेकां को कमजोर करने के लिए खर्च की जा रही राशि की एनआईए उच्चस्तरीय जांच करे। श्रीनगर में शुक्रवार को अपने पिता शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद डा. फारूक पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन
डा. फारूक ने कहा कि मैं इन छापों को तब मानूंगा अगर इनमें से कुछ महत्वपूर्ण निकल कर बाहर आएगा और अगर यह सिर्फ उन्हें डराने के लिए है, तो मैं भारत सरकार को यह बताना चाहूंगा कि कितना भी अत्याचार कर लें, कश्मीर की जनता अपने आदर्शों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
डा. फारूक ने भाजपा की अगुवाई वाली सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो कोई आरएसएस के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करता है उसे दबाने की कोशिश की जाती है।