{"_id":"60ebfef78ebc3ec234709b29","slug":"nia-raids-in-anantnag-on-second-day-today-in-connection-with-isis-module","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसआईएस मॉड्यूल: एनआईए ने दूसरे दिन अनंतनाग में की छापेमारी, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसआईएस मॉड्यूल: एनआईए ने दूसरे दिन अनंतनाग में की छापेमारी, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं
Mon, 12 Jul 2021 02:09 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:09 PM IST
सार
आईएसआईएस मॉड्यूल को लेकर कश्मीर में एनआईए की कार्रवाई दूसरे दिन जारी है।
विज्ञापन
एनआईए की कार्रवाई से संबंधित
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएसआईएस मॉड्यूल को लेकर एनआईए ने दूसरे दिन अनंतनाग में छापेमारी की। दो जगहों पर छापेमारी की गई लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। रविवार को अनंतनाग में चार जगहों पर छापेमारी की गई थी। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
रविवार को आईएस से जुड़े छह संदिग्ध आतंकियों को एनआईए ने जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया था। इस मामले में एजेंसी ने श्रीनगर व अनंतनाग में सात ठिकानों पर छापा मारा। छापे के दौरान काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इनमें मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप, हार्ड डिस्क तथा आईएस के लोगो वाली टी-शर्ट भी मिली थी।
विज्ञापन
जांच एजेंसी के अनुसार युवाओं को ऑनलाइन मैगजीन वाइस ऑफ हिंद के जरिये कट्टरता का पाठ पढ़ाया जाता है। इसके अलावा उनमें अलगाव व सांप्रदायिक घृणा का बीज भी बोया जाता है। गिरफ्तार आतंकियों के खिलाफ कट्टरता का पाठ पढ़ाने, आतंकी संगठन में भर्ती कराने तथा देश के खिलाफ जंग छेड़ने के मामले में 29 जून को मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
संगठन ने अपनी नापाक साजिश को सफल बनाने के लिए सुनियोजित तरीके से साइबर वर्ल्ड में प्रचार अभियान शुरू किया। इसमें टेरर फंडिंग से जुड़ी गतिविधियां भी शामिल रहीं। आईएसआईएस आतंकियों ने विभिन्न स्थानों से ऑनलाइन पहचान बताते हुए एक नेटवर्क खड़ा किया जहां संगठन से जुड़ी प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। यह युवाओं को कट्टर बनाने तथा संगठन में भर्ती के उद्देश्य से किया गया।
धार्मिक शिक्षण संस्थान का चेयरमैन, एमबीए डिग्री धारक, दुकानदार हिरासत में
सूत्रों के अनुसार एनआईए ने श्रीनगर के डाउनटाउन नवाबाजार, अनंतनाग जिले के पुसरु, सूनसूमा तथा अच्छाबल में कार्रवाई कर पांच लोगों को हिरासत में लिया। इनमें एमबीए डिग्री धारक दुकानदार, रेडीमेड गारमेंट्स दुकानदार, स्नातक लैब टेक्नीशियन, मेडिकल शॉप संचालक शामिल हैं। एनआईए की टीम ने इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। श्रीनगर में एक धार्मिक शिक्षण संस्थान के चेयरमैन को भी हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, गांदरबल में बादल फटने से मची तबाही, देखिए तस्वीरें
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश से तबाही जैसा मंजर, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, देखिए तस्वीरें