फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nia open four news center in jammu kashmir

आतंकवाद के खिलाफ NIA ने बदली रणनीति

Tue, 08 Sep 2015 12:41 PM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
nia open four news center in jammu kashmir

नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने राज्य में अपने पैर मजबूत करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। रियासत में चार कार्यालय खोलने वाली एनआईए जम्मू में अपना मुख्य कार्यालय खोलेगी, जिसकी कमान राज्य में मौजूद किसी पुलिस अधिकारी को सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन


हालांकि पहले से ही एनआईए ने अपने चार कैंप खोल रखे हैं, लेकिन अब एनआईए स्थायी रूप से अपने पैर जमाने की कोशिश में है। रियासत में आतंकी घटनाओं के बढ़ने के बाद केंद्र ऐसा कर रहा है।
विज्ञापन

 
सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास पांच-छह दिन पहले एक फाइल पहुंची है। गृह मंत्रालय जम्मू में खुलने वाले एनआईए के मुख्य कार्यालय की कमान रियासत में मौजूद किसी आईपीएस अधिकारी को सौंपना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में खुलना है एनआईए का मुख्य कार्यालय

nia open four news center in jammu kashmir

इस समय राज्य में एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसएसपी रैंक के कुछ अधिकारी हैं, जिनको पोस्टिंग नहीं मिली और लंबे समय से इंतजार में हैं। ऐसे में मंत्रालय इनमें से किसी को इसकी कमान सौंपना चाहता है।

इसे इसलिए भी तवज्जो दी जा रही है कि स्थानीय अधिकारी होने से एनआईए को अपना काम करने में आसानी होगी, क्योंकि अधिकारी राज्य की परिस्थितियों से वाकिफ होंगे।

मौजूदा समय में राज्य के दो आईपीएस अधिकारी एसएसपी अतुल गोयल और आईजी मुकेश सिंह पहले से ही एनआईए दिल्ली में हैं। मौजूदा समय में एनआईए अनंतनाग, श्रीनगर, उधमपुर और जम्मू में अपने अस्थायी कैंप बनाकर काम कर रही है।

आतंकियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी
उधमपुर में आतंकी हमले करने वालों में जिंदा पकड़े गए आतंकी नावेद को एनआईए के हवाले कर दिया गया था। इसके बाद एक और आतंकी जिंदा पकड़ा गया। दोनों आतंकियों की जांच एनआईए को दी गई। इन आतंकियों से पूछताछ में राज्य में लश्कर के नेटवर्क के  तार तोड़ने में मदद मिली। कई लोगों के नाम सामने आए। गृह मंत्रालय को लगती है कि यदि जम्मू में एनआईए मजबूत होगी तो आतंकियों को नेटवर्क का पता लगाने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed