{"_id":"59650a3d4f1c1b4f768b46d4","slug":"nia-may-investigate-case-of-attack-on-amarnath-yatries","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NIA को सौंपी जा सकती है अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हमले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIA को सौंपी जा सकती है अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हमले की जांच
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की जांच को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को सौंपा जा सकता है। इस बाबत संकेत देते हुए पीएमओ में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मंगलवार को इस बाबत एक उच्च स्तरीय बैठक में फैसला किया जाएगा कि मामले की जांच एनआईए को सौंपी जाएगी या नहीं।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि हम आज देर शाम सुरक्षा से जुड़े विषयों पर बैठक करने जा रहे हैं और इस बैठक में जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसे सभी के सामने रखा जाएगा।श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि अमरनाथ यात्रा कश्मीर की संस्कृति का प्रतीक है और यात्रियों पर हमले की साजिश करने वाले आकाओं ने खुद ही राज्य के लोगों के सामने अपना पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि अमरनाथ यात्रा कश्मीर की संस्कृति का प्रतीक है और ये सबसे अनोखा उदाहरण है जहां एक समुदाय के लोग तीर्थयात्री बनकर आते हैं और दूसरे समुदाय के लोग उनका स्वागत करते हैं। सिंह ने कहा कि कश्मीर को अपनी इस परंपरा पर गर्व है।
विज्ञापन
पीएमओ राज्यमंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह
- फोटो : File Photo
सिंह ने कहा कि इस वक्त सभी को पार्टी या विचारधाका के मतभेद से ऊपर उठकर साथ आना होगा। ये पूछने पर कि क्या ये हमला सुरक्षा में चूक के कारण हुआ है? मंत्री ने कहा कि वो इस प्रकार की बहस में नहीं जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि इसका फैसला सुरक्षा एजेंसियों को ही करने दिया जाए। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा की बढ़ोतरी का फैसला भी सुरक्षा एजेंसियों पर छोड़ देना चाहिए। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने श्रीनगर स्थित स्किम्स में दाखिल घायल लोगों का हालचाल भी लिया।