फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA ISPECTED POK TRAVELLERS IN JAMMU AND KASHMIR

जम्मू कश्मीर में NIA की कार्रवाई, पीओके आने जाने वालों की हुई पड़ताल

Mon, 19 Dec 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 19 Dec 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
NIA ISPECTED POK TRAVELLERS IN JAMMU AND KASHMIR
एनआईए ने की जांच - फोटो : demo pic

सोमवार को लगातार तीसरे दिन एनआईए की टीम जम्मू कश्मीर के पुंछ में डेरा डाले रही। इस दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम, पुंछ-रावलाकोट बस रवाना होने वाली जगह और उस पार जाने वालों और उनके सामान की जांच की गई। 

विज्ञापन


स्थानीय जांच प्रक्रिया की भी गहन पड़ताल की गई और कमियों को नोट किया गया। गौरतलब है कि शनिवार से एनआईए की टीम आईजी अनिल शुक्ला के नेतृत्व में पुंछ में है।
विज्ञापन


दो दिन तक चक्का द बाग के क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर में व इमिग्रेशन सेंटर में छापामारी कर वहां से रिकार्ड जब्त करने के बाद सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एनआईए की टीम नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद कराए गए मीडिया के कैमरे

NIA ISPECTED POK TRAVELLERS IN JAMMU AND KASHMIR
एनआईए ने की जांच - फोटो : डेमो फोटो

यहां पर कवरेज के लिए पहले से मौजूद रिपोर्टों के कैमरे बंद करवाए गए। इसके बाद टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पीओके जाने वालों के अलावा वहां से लौटने वालों से बातचीत करते हुए उनकी और उनके सामान की जांच की।

साथ ही पुंछ-रावलाकोट बस में जाने वालों के सामान एवं अन्य वस्तुओं की जांच प्रक्रिया सहित सभी प्रकार की गतिविधियों की बारीकि से पड़ताल की। करीब 40 मिनट तक स्टेडियम में रहने के बाद एनआईए की टीम वहां से लौट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed