फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA grills Kashmir separatist leaders over Pakistani funding

स्टिंग ऑपरेशन मामले में NIA ने अलगाववादी नेता बिट्टा से फिर की पूछताछ

Fri, 26 May 2017 12:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Fri, 26 May 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
NIA grills Kashmir separatist leaders over Pakistani funding
एनआईए - फोटो : File Photo
अलगाववादी संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के नेता जावेद अहमद डार उर्र्फ बिट्टा कराटे से वीरवार को फिर पूछताछ हुई। एनआईए टीम के सामने पेश हुए बिट्टा से कई उस पर लगे कई आरोपों के संदर्भ में अहम पूछताछ की गई। उधर बिट्टा ने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से इंकार किया और कहा कि फिलहाल पूछताछ जारी है, मैं पूरा सहयोग दे रहा हूं। वहीं ऐसी जानकारी है कि वीरवार को ही अलगाववादी नेता जावेद गाजी बाबा से भी इसी मामले में पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

   
गौर हो कि हाल ही में एक स्टिंग आपरेशन में बट्टा कराटे को कश्मीर घाटी में हिंसा भड़काने के लिए पाकिस्तान और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से पैसा लेने की बात स्वीकार करते दिखाया था। इसी मामले में गुरुवार को एक बार फिर एनआईए की टीम ने बिट्टा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। जबसे एनआईए की टीम श्रीनगर इस स्टिंग ऑपरेशन की जांच करने पहुंची है, तबसे यह चौथी बार है कि बिट्टा को एनआईए की टीम के सामने हुमहामा पुलिस स्टेशन में पेश होना पड़ा।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो एनआईए ने बिट्टा से कुछ अहम दस्तावेज भी मांगे हैं, जिनको लेकर जांच की जा रही है। इससे पहले बिट्टा के साथ-साथ नईम खान और जावेद गाजी बाबा से भी एनआईए ने उनके बैंक दस्तावेज हासिल किए थे। गौरतलब है कि जब बिट्टा से पूछा गया कि स्टिंग के बारे में क्या कहना है तो बिट्टा ने कहा कि फिलहाल मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। एनआईए द्वारा मामले में जांच जारी है, मैं पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिट्टा ने खुद पर लगे सभी आरोप नकारे 

NIA grills Kashmir separatist leaders over Pakistani funding
KASHMIR - फोटो : File Photo
एनआईए के सामने पेश होने से पूर्व मीडिया द्वारा उनसे पूछे गए कई सवालों को बिट्टा साफ तौर पर टालते दिखाई दिए। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या उनके द्वारा स्कूल जलाने और हिंसा भड़काने के लिए पैसे लिए गए हैं तो उन्होंने कहा कि मैं स्कूल जलाने के सख्त खिलाफ हूं, मैंने एक फूटी कौड़ी भी किसी से नहीं ली है।

इसके अलावा जब उनसे यह पूछा गया कि एक पुराने इंटरव्यू में वह कबूल रहे हैं कि उन्होने 20 कश्मीरी पंडितों को मारा है, तो उन्होंने कहा कि मैंने एक भी कश्मीरी पंडित को नहीं मारा है, वे मेरे भाई हैं। जब यह कहा गया कि आपको नहीं लगता कि जो हत्याएं आपने कीं, उसके लिए आपको जेल में होना चाहिए, उन्होंने कहा कि भारत के कानून ने मुझे बेगुनाह करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed