फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA files supplementary charge sheet against terror operative in LeT offshoot case

Jammu Kashmir: आतंकी गतिविधि केस में जम्मू निवासी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर, एनआईए कर रही जांच

Mon, 15 May 2023 06:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 15 May 2023 06:09 PM IST
सार

एनआईए के अनुसार आरोपी ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सक्रिय आतंकवादी कमांडरों और इन संगठनों के गुर्गों को हथियारों और विस्फोटकों की खेप पहुंचाने के लिए सीमा पार स्थित अपने आकाओं के साथ साजिश रची थी।
 

विज्ञापन
NIA files supplementary charge sheet against terror operative in LeT offshoot case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में आरोपी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। एनआईए ने जम्मू के तालाब खटिका निवासी फैसल मुनीर उर्फ अली भाई पर आतंकवादियों को इधर-उधर ले जाने और विस्फोटकों को रखने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इसके अलावा उस पर लश्कर और टीआरएफ के पाकिस्तान स्थित आतंकियों के साथ मिलकर देशविरोधी गतिविधि की  साजिश रचने का आरोप है। एनआईए की जांच के अनुसार उसने देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सक्रिय आतंकवादी कमांडरों और इन संगठनों के गुर्गों को हथियारों और विस्फोटकों की खेप पहुंचाने के लिए सीमा पार स्थित अपने आकाओं के साथ साजिश रची थी।
विज्ञापन


फैजल चौथा व्यक्ति है जिसे इस मामले में चार्जशीट किया गया है, जिसे एनआईए ने 18 नवंबर 2021 को स्वत: संज्ञान लेकर दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed