फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA files supplementary charge sheet against operative of terrorist group TRF

जम्मू कश्मीर: एनआईए ने टीआरएफ आतंकी के खिलाफ खिलाफ पूरक आरोपपत्र किया दाखिल, 2021 में दर्ज किया था केस

Wed, 09 Nov 2022 10:51 PM IST
विमल शर्मा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 09 Nov 2022 10:51 PM IST
सार

बारामुला जिले के रहने वाले मुजामिल मुश्ताक के खिलाफ नई दिल्ली स्थित विशेष एनआईए अदालत में विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है। इस मामले में पिछले साल 18 नवंबर को इस मामले में केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
NIA files supplementary charge sheet against operative of terrorist group TRF
एनआईए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के गिरफ्तार सदस्य के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया। टीआरएफ पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) की शाखा है।

विज्ञापन


एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के रहने वाले मुजामिल मुश्ताक भट्ट उर्फ हमजा उर्फ दानियाल के खिलाफ नई दिल्ली स्थित विशेष एनआईए अदालत में विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है।
विज्ञापन


पिछले साल 18 नवंबर को इस मामले में केस दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी मुजामिल पाकिस्तान स्थित लश्कर और टीआरएफ के सरगनाओं से जुड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने कश्मीर में आतंकी समूह टीआरएफ में शामिल होने के लिए युवाओं को उकसाया था। इसके अलावा आरोपी ने घाटी में सक्रिय आतंकवादियों के साथ मिलकर युवाओं को आईईडी बनाने में मदद भी की थी। आरोपी ने आतंकियों तक हथियार पहुंचाए और उन्हें धन भी मुहैया करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed