फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nia arrests truck driver who helped pakistani terrorist naved

कश्मीर से नावेद का मददगार ट्रक ड्राइवर दबोचा

Sat, 22 Aug 2015 09:45 AM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
nia arrests truck driver who helped pakistani terrorist naved

आतंकी नावेद का फाइल फोटो

विज्ञापन

पालीग्राफ टेस्ट कराने के बाद नावेद को लेकर कश्मीर पहुंची एनआईए की टीम ने उसकी शिनाख्त पर उधमपुर हमले में मदद करने वाले ट्रक ड्राइवर को धर दबोचा। ट्रक ड्राइवर की पहचान खुर्शीद अहमद भट उर्फ सूर्या के रूप में की गई है।

एनआईए के सूत्रों के मुताबिक सूर्या ही लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी नावेद और नोमान उर्फ मोमिन को ट्रक से घटनास्थल (चिनैनी के नरसू) लेकर पहुंचा था। 19 अगस्त को नावेद को कश्मीर लाया गया था। उसके बाद से उसे श्रीनगर में एनआईए द्वारा किसी गुप्त ठिकाने पर रखा गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एनआईए ने रियासत पुलिस द्वारा आतंकी हमले में मिले सुराग के आधार पर पकड़े गए लोगों की नावेद के सामने पहचान परेड कराई। इसी दौरान नावेद ने खुर्शीद अहमद उर्फ सूर्या की शिनाख्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए ने अबू कासिम पर 10 लाख

nia arrests truck driver who helped pakistani terrorist naved

एनआईए सूत्रों के मुताबिक खुर्शीद अहमद आतंकी नावेद और नोमान को 20 जुलाई को भी ट्रक से जम्मू लेकर गया था। वहां दोनों आतंकियों को बीएसएफ और सेना के कानवाय पर हमला करना था जिसका समय भी तय था।

पर आखिरी पल में आतंकियों ने इरादा बदला और खुर्शीद उन्हें लेकर कश्मीर चला गया था। इसके बाद बीएसएफ कानवाय पर हमला करने (चार अगस्त) से एक दिन पहले भी खुर्शीद ही दोनों को ट्रक से नरसू तक लेकर गया था।

शनिवार को एनआईए की ओर से खुर्शीद को विशेष मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। एनआईए की ओर से शुक्रवार को नावेद और नोमान को आतंकी हमले के निर्देश जारी करने वाले लश्कर कमांडर अबू कासिम को पकड़वाने में मदद करने वाले अथवा उसका सुराग देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई।

हथियार अबू कासिम ने ही उपलब्ध कराए थे

nia arrests truck driver who helped pakistani terrorist naved

अबू कासिम भी पाकिस्तानी आतंकी है और पाकिस्तान के बहावलपुर का रहने वाला है। वह काफी समय से दक्षिण कश्मीर में सक्रिय है। नावेद के साथ घुसपैठ कर भारत में घुसे आतंकियों के रहने-खाने की व्यवस्था करने के साथ ही उनको हथियार भी अबू कासिम ने ही उपलब्ध कराए थे।
   
एनआईए की ओर से शुक्रवार को आतंकी हमले की जांच के दौरान हाथ लगा आतंकी अबू ओकाशा को फोटो भी जारी किया गया है। ओकाशा खाइबर पख्तुख्वा (पाकिस्तान) का रहने वाला है। एनआईए की ओर से ओकाशा और नावेद के साथ घुसपैठ कर भारत में घुसे चौथे आतंकी जहारगाम पर भी पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया।

उधर, नावेद की निशानदेही पर दक्षिणी कश्मीर में उसके मददगारों के दो-तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई। सूत्रों के  अनुसार नावेद को पैसे देने वाले के करीबी रिश्तेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed