फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA arrests seven seperatist leaders in terror funding case

कश्मीर में हिंसा के लिए पाक से पैसा पाने वाले बिट्टा कराटे सहित 7 अलगाववादी नेता गिरफ्तार

Mon, 24 Jul 2017 06:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा Updated Mon, 24 Jul 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
NIA arrests seven seperatist leaders in terror funding case
अलगाववादी नेता गिरफ्तार - फोटो : फाइल फोटो

कश्मीर में उपद्रव और हिंसा फैलाने के लिए पाकिस्तान से पैसा पाने के मामले में अब अलगाववादी नेताओं पर कार्रवाई शुरू हो गई है। एनआईए  ने इस मामले में सात अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


एनआईए ने बिट्टा कराटे को दिल्ली जबकि नईम खान, अलताफ, अयाज़ अकबर, पीर सैफुल्ला, मेराजुद्दीन, शाहिद उल इस्लाम को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। फिलहाल एनआईए सभी को लेकर दिल्‍ली पहुंच गई है।
विज्ञापन


इससे पूर्व पाकिस्तान से कश्मीर में हिंसा के लिए हवाला के जरिए फंडिंग, आतंकी संगठनों से कनेक्शन और मनी लॉंड्रिग से जुड़े मामलों मे शामिल होने के शक के आधार पर अलगाववादी नेताओं के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

NIA arrests seven seperatist leaders in terror funding case
इस छापेमारी के दौरान श्रीनगर समेत कई अन्य जगहों पर अलगाावदियों के ठिकानों पर रेड डाली गई थी। इस छापेमारी के दौरान एनआईए को आतंकी संगठनों के लेटरहेड समेत कई अन्य महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में हुर्रियत के प्रमुख सैय्यद अली शाह गिलानी से भी पूछताछ की जा सकती है। शक जताया जा रहा है कि अलगाववादियों को पाक और अन्य देशों के जरिए कश्मीर में हिंसा के हालात बनाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और स्कूलों को जलाने के लिए करोड़ों रूपए की राशि पहुंचाई गई है।

वहीं एजेंसियां 100 से ज्यादा पेन ड्राइव्स, हार्ड डिस्क और कई महत्वपूर्ण सबूतों के जरिए इस साजिश की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed