{"_id":"618e665f83582d067b2efff2","slug":"nia-arrested-two-people-who-helped-terrorists-and-provided-weapons-to-them-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एनआईए ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, आतंकियों की मदद और हथियार पहुंचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एनआईए ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, आतंकियों की मदद और हथियार पहुंचाने का आरोप
Fri, 12 Nov 2021 06:35 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 12 Nov 2021 06:35 PM IST
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी साजिश रचने और दहशतगर्दों को हथियार समेत अन्य मदद पहुंचाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राशिद मुजफ्फर गनी, नासिर मीर निवासी सोपोर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
एनआईए की टीम की कार्रवाई
- फोटो : एएनआई
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर समेत अन्य जगहों पर आतंकी साजिश रचने और दहशतगर्दों को हथियार समेत अन्य मदद पहुंचाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राशिद मुजफ्फर गनी, नासिर मीर निवासी सोपोर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर और नई दिल्ली में कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया। इसके लिए उन्होंने डिजिटल उपकरणों का भी सहारा लिया था। दोनों आरोपी ने हिजबुल, अल बद्र और उनके सहयोगी संगठन रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), पीपल अगेंस्ट फासिस्ट फोर्सेस (पीएएफएफ) की भी मदद की थी।
विज्ञापन
The NationaI Investigation Agency (NIA) arrested two more accused persons in Jammu and Kashmir terrorism conspiracy case. Those arrested have been identified as Rashid Muzaffar Ganaie, Nasir Mir, both resident of Sopore in Jammu and Kashmir: NIA pic.twitter.com/krRC0ysE44
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 12, 2021
दोनों लोगों ने आतंकियों के साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम दिया। इसमें कई निर्दोष नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों की हत्याएं शामिल हैं। एनआईए अब तक इस मामले में 27 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।