फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA arrested Recruiter of youth in terrorist organization

जम्मू-कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा भर्ती मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

Thu, 15 Apr 2021 11:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 15 Apr 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
NIA arrested Recruiter of youth in terrorist organization
एनआईए ने आतंकी नशीदुल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की - फोटो : PTI

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भर्ती मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले के रहने वाले अल्ताफ अहमद राथर पुत्र ग़ुलाम नबी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एक अधिकारी के अनुसार अल्ताफ आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक सक्रिय रिक्रूटर रहा है। उन्होंने बताया कि यह मामला पश्चिम बंगाल की तानिया परवीन पुत्री आलमीन मोंडल की लश्कर के साथ संपर्क में होने के संबंध में की गई गिरफ्तारी को लेकर है।
विज्ञापन


बता दें कि पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा इसको लेकर पुलिस स्टेशन बदुराई में एफआईआर दर्ज की गई है। बाद में एनआईए ने दुबारा से जांच शुरू की थी। एनआईए ने तानिया के खिलाफ चार्जशीट भी पेश की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह बात सामने आई है कि अल्ताफ एक स्कूल टीचर है और लश्कर का मददगार रहा है। तानिया उसके संपर्क में सोशल मीडिया प्लेटफार्म के ज़रिए आई थी। अल्ताफ तानिया परवीन को पाकिस्तान में बैठे आकाओं के संपर्क में लाया था, ताकि युवाओं को कट्टरपंथी बनाया जाए। 

ये भी पढ़ें- बेरहम अध्यापक: छात्र के चेहरे पर जड़ता रहा थप्पड़, वीडियो देखने वाला हर शख्स हुआ आग-बबूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed