{"_id":"f3e1e67b0266920debd509ea577ef9aa","slug":"news-story-on-vip-security-personal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी सुरक्षा के नाम पर कर्मियों की मौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी सुरक्षा के नाम पर कर्मियों की मौज
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीआईपी लोगों के साथ लगाई गई सुरक्षा नफरी के जवान ड्यूटी से गैरहाजिर रहते है। इन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। दरअसल, इसका खुलासा दो तीन दिन पहले हुआ।
विज्ञापन
जब पुलिस के आला अधिकारियों ने वीआईपी लोगों के घरों में लगी नफरी की जांच की। इसमें पाया गया कि कई जगहों पर नफरी के कर्मी ड्यूटी से गैरहाजिर थे। इन पर पुलिस कार्रवाई के मूड में है।
विज्ञापन
जानकारी के जांच में पाया गया कि 80 ऐसे पुलिस कर्मी थे, जो नफरी में शामिल नहीं थे। इनमें वीआईपी की भी मिलीभगत है। कुछ पुलिस कर्मी वीआईपी से सांठगांठ कर अपने घरों को निकल जाते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पहले से पुलिस थानों में पुलिस कर्मियों की कमी है। इसकी वजह से कई जगहों पर पुलिस के नाके तक नहीं लग पाते। दूसरी तरफ वीआईपी कल्चर में सुरक्षा के नाम पर कर्मी नौकरी से गैर हाजिर रहते हैं। इस पर पुलिस कड़ा संज्ञान लेना चाहती है।
डीआईजी अशकूर वानी ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा नफरी में तैनात करीब 80 सुरक्षा कर्मी गैरहाजिर पाए गए। इन पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
डीआईजी का कहना है कि किसी भी वीआईपी की सुरक्षा एक क्राइटेरिया तय है। सुरक्षा तो वापस नहीं ली जा सकती, लेकिन इसमें कोई कर्मी गैर हाजिर रहता है तो यह कोताही है। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।