{"_id":"998e7444c9433d54d38ce630a5beb9fc","slug":"news-story-on-valley-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में मील का पत्थर साबित हो रहे वैली ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में मील का पत्थर साबित हो रहे वैली ब्रिज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 25 Feb 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल सितंबर में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की तबाही के निशान अभी भी जिंदा हैं। इस प्राकृतिक आपदा में संभाग के दस जिलों में आधी से ज्यादा सड़कें तबाह हो गई थीं। पानी के तेज बहाव ने 25 फुट ब्रिज का नामोनिशान मिटा दिया था।
विज्ञापन
कई वाहन योग्य पुल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे, लेकिन पुलों को शीघ्र स्थापित करने में वैली ब्रिज मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। जिला पुंछ में ऐसे पांच ब्रिज स्थापित कर दिए गए हैं और दो पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद उधमपुर जिले के बरमीन क्षेत्र के लिए भी वैली ब्रिज मंगाया जा रहा है। आरएंडबी विभाग के चीफ इंजीनियर अब्दुल हमीद शेख के अनुसार वैली ब्रिज को कोलकाता से मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
बाढ़ से जम्मू संभाग की कुल 3517 सड़कों में से 2553 को क्षति पहुंची थी। जिसमें अधिकांश सड़कों को बहाल कर दिया गया है। जिला पुंछ में अभी तक अलग-अलग पांच स्थानों पर वैली ब्रिज स्थापित किए गए हैं।
रियासत में बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुलों को बहाल करने के लिए पहली बार वैली ब्रिज स्थापित किए गए हैं। इसके बाद उधमपुर जिले के बरमीन क्षेत्र में हजारों ग्रामीणों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले स्थानीय पुल की जगह वैली ब्रिज बिछाया जा रहा है। इसके लिए 75 फीसदी सामग्री पहुंच गई है। इस पुल के निर्माण पर 294 लाख रुपये की लागत आ रही है।