{"_id":"c101cabe13f1612b14a39f4a2e9e35bf","slug":"news-story-on-vaishno-devi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 25 Nov 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में विधानसभा चुनाव और बढ़ती ठंड के कारण वैष्णो माता के श्रद्धालुओं के कदम ठिठकने लगे हैं। इन दिनों प्रतिदिन आने वाले भक्तों की संख्या दस हजार से कम होने लगी है। इसके चलते दर्शन के लिए प्राकृतिक गुफा के कपाट खोल दिए गए हैं। दो दिनों से लोग इसी गुफा से दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के गठन के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि एक साल में तीन बार माता के दर्शन के लिए प्राकृतिक गुफा खोला गया है। अमूमन हर साल जनवरी और फरवरी के महीने में ठंड से जब श्रद्धालुओं की संख्या में काफी गिरावट आती है तो यह गुफा खोली जाती है।
विज्ञापन
लेकिन इस साल जनवरी-फरवरी में फिर प्राकृतिक आपदा के बाद और अब चुनाव के कारण फिर श्रद्धालुओं का आंकड़ा प्रतिदिन दस हजार से कम हो गया है। इसके चलते श्राइन बोर्ड प्रशासन ने एक बार फिर प्राकृतिक गुफा को खोलने का फैसला किया। गौर रहे कि इस बार समय से पहले ठंड भी अधिक है। माना जाता है कि इसके कारण भी भक्तों के कदम ठहर रहे हैं।
विज्ञापन
इन दिनों धर्मनगरी में आने वाले भक्त काफी गर्म कपड़ों के साथ पहुंच रहे हैं। प्राकृतिक गुफा से दर्शन करने वाले श्रद्धालु राज कुमार, अजय अग्रवाल, नितू अग्रवाल, रजनी शर्मा आदि ने कहा कि हम हर साल इसी महीने में दर्शन के लिए आते हैं, पर इस बार दर्शन का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ, वह कभी नहीं हुआ था। प्राकृतिक गुफा से दर्शन करने को ये भक्त माता की असीम कृपा मान रहे थे।