{"_id":"25ca541f476fe50e927fbe4aaa129d8c","slug":"news-story-on-pastiche-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटखोरों पर कैसे कसेगा निगम शिकंजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटखोरों पर कैसे कसेगा निगम शिकंजा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 21 Feb 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के लोगों को मिलावटखोरों से बचाने के लिए खाद्य पदार्थों की जांच करने और सैंपल उठाने की पावर राज्य सरकार ने नगर निगम से छीन ली है। नगर निगम जम्मू और श्रीनगर के हेल्थ अफसर दुकानों, फैक्टरी या स्टोर से सैंपल नहीं उठा सकेंगे।
विज्ञापन
त्योहारों के दिनों में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर इनका दूर-दूर तक वास्ता नहीं रहेगा। ऐसा जम्मू एवं कश्मीर, फूड सेफ्टी विभाग के आयुक्त ने डी-नोटिफाई का आदेश जारी करके किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने अदालत में जनहित याचिका दायर की थी कि दुकानों से सैंपल उठाने तथा छापामारी करने की व्यवस्था को ‘अंडर वन अंबरेला’ सिस्टम के तहत लाया जाए, ताकि काम पहले से बेहतर तरीके से हो सके।
विज्ञापन
लोकल बॉडीज और नगर निगम से यह पावर ड्रगएंड फूड कंट्रोलर को सौंपी जाएगी, इस पर हाईकोर्ट ने विचार-विमर्श करने के बाद सरकार को डी-नोटिफाई का आदेश जारी करने के निर्देश दिए थे।
इस संबंध में बाकायदा जेएंडके फूड सेफ्टी कमिश्नर ने 24 अक्टूबर, 2014 को आदेश निकाला था, जिसमें श्रीनगर के हेल्थ अफसरों तथा जम्मू म्यूनिसिपल कारपोरेशन के अधिकारियों को डी-नोटिफाई कर दिया गया है।
अब हेल्थ अफसर छापामारी या सैंपल नहीं उठा पाएंगे। आदेश में यह भी लिखा गया है कि जम्मू में यह व्यवस्था असिस्टेंट फूड कंट्रोलर मदन मंगोत्रा के पास होगी, जबकि श्रीनगर में यह पावर असिस्टेंट फूड कमिश्नर हिलाल अहमद को दी गई है।
पावर छिन जाने के कारण हेल्थ अफसर खुद को बेकार महसूस कर रहे हैं, क्योंकि पांच माह में कोई सैंपल या छापामारी नहीं की गई है।