फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on missing gril guddi

‘अमर उजाला’ ने परिवार से मिलाया बिछड़ी गुड्डी को

Tue, 29 Dec 2015 12:47 AM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
news story on missing gril guddi

तीन दिन पहले अपनी बेटी को जम्मू की सड़कों पर छोड़ने वाले पिता का तो कोई पता नहीं चला, लेकिन उसके गांव के सरपंच का फोन चाइल्ड लाइन जम्मू पहुंचा है। सरपंच ने सूचित किया कि गुड्डी उनके गांव की बेटी है।

विज्ञापन


चाइल्ड लाइन के सीनियर मेंबर एससी बाली के अनुसार इटायली गांव के सरपंच का फोन आया है। उनका कहना था कि ‘अमर उजाला’ में खबर पढ़ने के बाद उन्हें यह जानकारी मिली है।
विज्ञापन


गुड्डी के परिवार वाले जम्मू आ रहे हैं। पूरी वेरिफिकेशन और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गुड्डी को उनके परिवार के हवाले किया जाएगा।

गांव के सरपंच ने चाइल्ड लाइन को किया फोन

news story on missing gril guddi

उल्लेखनीय है कि पुलिस को लावारिस हालत में मिली गुड्डी ने खुद को आजमगढ़ जिले के इटायली गांव का बताया था। वह अपने पिता के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आई थी।

दर्शन के बाद जब वह जम्मू पहुंचे तो उसके पिता ने उसे पुलिस नाके के पास बैठाया और फिर लौट कर नहीं आए। नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे कंबल वगैरह दिया। सूचना पाकर चाइल्ड लाइन ने गुड्डी को अपनी कस्टडी में लिया।

उधर, चिल्ड्रेन होम में रह रही 20-22 साल की गुड्डी को सोमवार को जम्मू के डिप्टी कमिश्नर सिमनरजीत सिंह के समक्ष पेश किया गया। डीसी ने उससे पूछताछ की। साथ ही चाइल्ड लाइन को निर्देश दिए कि जब तक उसके परिवार के लोग नहीं आते, तब तक उसके रहने और खाने की उचित व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed