किसान क्रेडिट कार्ड लोन से जुड़ी बड़ी खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान क्रेडिट कार्ड पर माफ किए गए एक लाख रुपये तक के लोन की घोषणा जब तक लागू नहीं होती, तब तक इस लोन पर लगने वाला ब्याज किसानों को नहीं चुकाना पड़ेगा। यह ब्याज सरकार चुकाएगी।
साथ ही लोन माफी की हद एक लाख से तीन लाख तक की जाएगी। लोन माफी के लिए सरकार ने बैंकों से किसान क्रेडिट लोन वालों की जानकारी मांगी थी।
इसमें से दो बैंकों ने जानकारी नहीं दी, इसकी वजह से लोन माफी पर कुछ काम नहीं हो सका, लेकिन बजट पेश करने से पहले इस पर निर्णय हो जाएगा। यह आश्वासन वित्त मंत्री ने सोमवार को किसानों के साथ हुई प्री बजट बैठक में दिया।
लोन माफ तो किया, लेकिन इसका लाभ नहीं मिला
सोमवार को वित्त मंत्री ने किसान संगठनों के साथ बैठक की, ताकि बजट पेश करने से पहले किसानों की राय ली जा सके। इमसें राज्य कृषि उद्यमिता किसान संगठन के प्रधान कुलभूषण खजुरिया ने बैठक में इस मामले को उठाया।
उन्होंने कहा कि लोन माफ तो किया, लेकिन इसका लाभ नहीं मिला। वहीं राज्य किसान संघ के चेयरमैन राजेश शर्मा ने कहा कि सीमांत इलाकों में रहने वाले किसानों की फसलें भी खराब होती हैं और उनकी जान भी जाती है।
सरकार को चाहिए कि उनके लिए जल्द बंकर बनाए जाएं। संघ के प्रधान तेजिंदर सिंह ने कहा कि सरकार को कृषि सेक्टर का बजट बढ़ाना चाहिए। कृषि में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी की खरीद पर वैट नहीं होना चाहिए। साथ ही किसानों को खाद और बीज पर सब्सिडी भी बढ़ी हुई मिलनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि किसान संगठनों ने पहले ही तय किया था कि प्री बजट बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड लोन मामले को जोर-शोर से उठाएंगे। मंत्री ने किसानों से कहा कि जल्द ही इस दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।