फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on kashmiri pandits

'कश्मीरी पंडित न लौटें इसलिए दी जा रही अलगाववाद को हवा'

Sun, 31 May 2015 10:13 AM IST
Updated Sun, 31 May 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
news story on kashmiri pandits

आरएसएस के उत्तरी भारत के संघ प्रचारक नरेंद्र कुमार ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को वापस कश्मीर में बसाने को लेकर अलगाववादी एक बार फिर से पाकिस्तान सीमा पर सक्रिय हो रहे हैं।

विज्ञापन


वह विरोध कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं ताकि हिंदुओं को वहां न बसाया जा सके। इसके लिए वहां की राज्य सरकार और केंद्र सरकार को नीति बनानी चाहिए। इस विरोध को जब तक सख्ती से नहीं कुचलेंगे, तब तक यह खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन


शनिवार को वह यहां मॉडल टाउन स्थित हिंदू स्कूल में चल रहे पांच प्रांतों के 20 दिवसीय प्रथम वर्ष संघ शिक्षा वर्ग में भाग लेने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आरएसएस गलत गतिविधियों में शामिल नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि देश के प्रधानमंत्री आरएसएस के एजेंडे पर चल रहे हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं, लेकिन, यह कहना उचित नहीं है कि आरएसएस सरकार चला रही है। संघ प्रचारक ने कहा कि संघ के पदाधिकारी केवल मशविरा देते हैं न कि निर्णय लेते हैं।

पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों को परिवार सहित वहीं भेज दें: इंद्रेश

news story on kashmiri pandits

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर देश में स्पष्ट कानून बनाने की पैरवी की है। इस कानून में सजा का प्रावधान भी हो, जिसके तहत दोषी व्यक्ति को उसके सामान एवं परिवार सहित पाकिस्तान भेज दिया जाए।

यदि उसका परिवार पाकिस्तान जाने पर सहमत नहीं होता तो उस व्यक्ति को अकेले ही वहां डिपोट कर दिया जाए। आरएसएस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने शनिवार को कैथल में अपने आवास पर यह बात रखी।

उन्होंने कहा कि इस्लाम में अपने वतन के खिलाफ नारेबाजी को गद्दारी करार दिया गया है। इसीलिए जो व्यक्ति भारत में पाक जिंदाबाद का नारा लगाता है, वह न केवल देश से गद्दारी कर रहा है बल्कि अपने धर्म से भी बेईमानी कर रहा है। यह बात उन्हें स्वयं मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने कही है इसीलिए आरएसएस का प्रस्ताव है कि देश में इस बारे में एक स्पष्ट कानून बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed