फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on jammu and kashmir pollution control board

एक ही लैब के सहारे जम्मू का प्रदूषण बोर्ड

Tue, 02 Dec 2014 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 02 Dec 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
news story on jammu and kashmir pollution control board

जेएंडके प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास राज्य में हालांकि दो लैबोरेटरी हैं। एक जम्मू और दूसरी श्रीनगर में, लेकिन बाढ़ के बाद श्रीनगर स्थित लैब बंद होने के बाद सारा भार जम्मू स्थिल लैब पर ही आ गया है। कश्मीर के सैंपल भी जम्मू ही जांच के लिए लाए जा रहे हैं। इसके कारण उद्योगपतियों के साथ कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


राज्य में प्रदूषण के स्तर की जांच की जिम्मेवारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की है। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फैक्ट्रियों और अन्य स्थानों से लगातार सैंपल लेता है और फिर इनकी जांच लैबोरेटरी में की जाती है।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के सभी जिलों के सैंपल जम्मू स्थित लैबोरेटरी पहुंचाए जाते हैं, जबकि कश्मीर संभाग के सभी सैंपल श्रीनगर स्थित लैबोरेटरी में लिए जाते हैं। जहां इनकी जांच की जाती है और फिर रिपोर्ट तैयार करके वापस जिलों में भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रक्रिया में कई दिन लग जाते हैं। इसी कारण उद्योगपतियों और कर्मचारियों को हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रिपोर्ट देरी से पहुंचने के कारण उद्योगपतियों का काम प्रभावित होता है। जिलों में कार्यरत कर्मचारियों को इसी कारण कई चक्कर जम्मू के लगाने पड़ते हैं।

हर वर्ष जिला कार्यालयों से जिला स्तर पर लैबोरेटरी खोलने का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार के पास भेजा है, लेकिन आज तक इसको मंजूरी नहीं मिली है। परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ रही है और जिला स्तर पर लैबोरेटरी खोलने के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है।


सितंबर में बाढ़ के कारण श्रीनगर की लैबोरेटरी पूरी तरह से खराब हो गई थी। ज्यादातर उपकरण बाढ़ की भेंट चढ़ गए। इसी कारण श्रीनगर में प्रदूषण की जांच का काम पूरी तरह से बंद पड़ा है। हालात यह बन चुके हैं कि अब श्रीनगर से सारे सैंपल जांच के लिए जम्मू लाए जा रहे हैं। इसी कारण जम्मू की लैबोरेटरी में काम ज्यादा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed