फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on iron tablets

JK: आयरन की गोलियां बनी 'आफत' की गोलियां

Tue, 04 Aug 2015 11:00 AM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
news story on iron tablets

आयरन की गोलियों के ओवरडोज से दो बच्चों की कथित मौत के बाद एक बार फिर से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को दी जा रही आयरन गोली पर सवाल उठे हैं। शिक्षकों को मिड-डे-मील के साथ विद्यार्थियों को आयरन की गोली खिलाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जबकि शिक्षक विद्यार्थियों को एक साथ कई गोलियां घर ले जाने के लिए दे रहे हैं। सोमवार को चीफ एजूकेशन आफिसर ने जेडईओ के साथ बैठक करके आयरन गोली वितरण प्रणाली को लेकर समीक्षा की और जरूरी कदम उठाने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


2014 में उधमपुर में आयरन गोली के ओवर डोज से बच्चे की कथित मौत का मामला सामने आया था। इसमें भी शिक्षकों ने आयरन की गोलियां विद्यार्थियों को घर ले जाने को दी थीं। अब 2015 में रविवार को रामबन में दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भी आयरन की गोली के ओवर डोज की बात कही जा रही है और शिक्षकों ने आयरन की गोलियां विद्यार्थियों को घर ले जाने के लिए दी थीं। शिक्षा विभाग ने दोनों स्कूलों के हेडमास्टर को निलंबित करके कार्रवाई तो कर दी है, लेकिन अन्य जिलों में शिक्षा विभाग इसको लेकर सतर्क हो गया है।

घर ले जाने के लिए बच्चों को नहीं देनी होगी डोज

news story on iron tablets

सोमवार को जम्मू सहित कई जिलों में सीईओ ने जोनल एजूकेशन आफिसर्स के साथ बैठक करके आयरन गोली के वितरण से संबंधित जानकारी हासिल की। सीईओ ने जोनल एजूकेशन आफिसर्स से कहा कि विद्यार्थियों को आयरन की गोली सप्ताह में दो या तीन दिन मिड-डे-मील के साथ ही दी जाए।

किसी भी विद्यार्थी को घर ले जाने के लिए आयरन की गोली नहीं दी जाए। शिक्षकों को आयरन गोली के वितरण को लेकर पूरी तरह से सतर्क रहने को कहा जाए।

चीफ एजूकेशन अफसर जम्मू जेके सूदन ने बताया कि जब यह योजना शुरू की थी तो शिक्षकों को आयरन की गोली वितरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रशिक्षण दिया गया था। शिक्षकों को विद्यार्थियों को आयरन की गोली स्कूल में मिड-डे-मील के साथ ही देनी है। आज भी बैठक करके जेडईओ यही निर्देश दिए गए हैं।

जीएमसी के अधीक्षक डा. रविंद्र रतन पाल ने बताया कि आयरन की गोली के ओवर डोज से बच्चे की एकदम मौत नहीं हो सकती है। इसके अलावा एक्सपाइरी आयरन की गोली से बच्चे की सेहत पर असर नहीं होता है। एक्सपाइरी होने पर आयरन की गोली में आयरन की क्षमता कम हो जाती है और इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed