फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on income tax payer

एक लाख नए आयकर दाता बनाने की कवायद

Fri, 17 Jul 2015 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 17 Jul 2015 02:59 PM IST
विज्ञापन
news story on income tax payer

रियासत में कुल 12.70 लाख परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) जारी हुए हैं, लेकिन इनमें से मात्र 84,420 पैन धारक ही आयकर रिटर्न भरते हैं। यानी जारी पैन के मुकाबले आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या 10 फीसदी से भी कम है, लेकिन अब पैन धारकों को आयकर रिटर्न भरनी होगी।

विज्ञापन


जेएंडके आयकर की नई प्रिंसिपल कमिश्नर संगीता गुप्ता का कहना है कि लोग आयकर रिटर्न को लेकर जागरूक नहीं है। विभाग लोगों को रिटर्न की अनिवार्यता और उसके लाभ से अवगत करवाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग रिटर्न भरें।
विज्ञापन


देशभर में सवा सौ करोड़ से ज्यादा आबादी है, लेकिन तीन से सवा तीन करोड़ लोग ही आयकर रिटर्न भरते हैं। प्रधानमंत्री के निर्देश पर देशभर में आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या बढ़ाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियासत में एक लाख रिटर्न भरने वालों में नए लोगों को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए आयकर रिटर्न भरने वालों को विभाग हर तरह से मदद करेगा। प्रिंसिपल कमिश्नर ने स्वीकार किया कि कई लोग रिटर्न भरने में लापरवाही करते हैं।

खासकर जेएंडके में कुछ सरकारी अफसर तक रिटर्न नहीं भरते हैं। ऐसे लोगों को हर हाल में रिटर्न भरना होगा अन्यथा उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। रिटर्न भरने वाले आयकर कार्यालय में आकर आयकर सेवा केंद्र का लाभ उठा सकते हैं।

पिछले साल रियासत में बाढ़ आने के कारण अपना लक्ष्य हासिल करने में असफल रहने वाले जेएंडके आयकर सर्किल के लिए राहत की बात है कि सेंट्रल बोर्ड आफ डायरेक्ट टैक्सेज ने इस वित्तीय वर्ष में लक्ष्य घटा दिया है।


संगीता गुप्ता ने कहा कि बोर्ड ने रियासत के हालात को देखते हुए इस साल के लिए 866.59 करोड़ लक्ष्य तय किया है और उम्मीद है कि विभाग इसे हासिल करने में सफल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed