{"_id":"325c639fa70bcb0beb649c7bd87d08b1","slug":"news-story-on-herbal-fertilizer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नीम की परत वाला यूरिया होगा इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नीम की परत वाला यूरिया होगा इस्तेमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरिया खाद के बढ़ते प्रयोग और इसका फसलों और पर्यावरण पर पड़ने वाला असर कम करने की कवायद शुरू कर दी गई है। अन्य राज्यों की तर्ज पर रियासत में भी अब नीम कोटड खाद लाने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
अभी तक प्लेन यूरिया का इस्तेमाल ही होता है। नीम कोटड यूरिया के इस्तेमाल करने पर खाद की 25 फीसदी खपत भी कम हो जाएगी। यह पर्यावरण फ्रेंडली भी होगी। कुछ ही महीनों में यह खाद स्टोर पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
कृषि उत्पादन विभाग के आयुक्त सचिव मुश्ताक बुखारी का कहना है कि नए साल में खाद के रूप में यह नया प्रयास होगा, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।
मौजूदा समय में सफेद रंग वाली यूरिया का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह से पर्यावरण काफी प्रदूषित और जहरीला हो रहा है। यही नहीं, फसल में इसका छिड़काव करने के बाद पैदावार पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन
खेतों में यूरिया की 25 फीसदी खपत भी इससे कम हो जाएगी। इसके लिए खाद निगम से बात कर ली गई है। रियासत में यह खाद लाने की तैयारी कर ली गई है।
धीरे-धीरे प्लेन यूरिया को खत्म कर दिया जाएगा और इसी का इस्तेमाल होगा। यह फसलों के लिए भी लाभदायक होगा। पैदावार पर पौष्टिकता में भी कमी नहीं आएगी और असर भी अधिक होगा।
जैविक खेती पर भी जोर
आयुक्त सचिव का कहना है कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को ट्रेनिंग दी जा रही है और जागरूक किया जा रहा है।