{"_id":"07b150cfeeb0f70f0bbf28fb0031aecc","slug":"news-story-on-displaced-kashmiri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्थापितों को इस आम बजट से है आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापितों को इस आम बजट से है आस
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 21 Feb 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 फरवरी को पेश किए जाने वाले केंद्रीय आम बजट से इस बार जम्मू के विस्थापित परिवार भी पैकेज की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पूर्व केंद्र सरकार के सामने कई बार इन विस्थापितों ने मांगों को रखा था, लेकिन इनको पूरा आज तक नहीं किया गया।
विज्ञापन
इस बार भाजपा की केंद्र सरकार की तरफ से पेश किए जाने वाले बजट पर आस लगाए बैठे हैं। विस्थापितों का कहना है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की तरफ से मांगों को पूरा करने के आश्वासन मिले हैं, उम्मीद है कि भाजपा की केंद्र अब इस पर काम करेगी।
विज्ञापन
करीब 20 वर्ष से आतंकवाद के कारण घर छोड़ चुके जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों के लोग कश्मीरी विस्थापितों की तर्ज पर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। इनकी मांगों की तरफ आज तक न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार ने ध्यान दिया है।
विज्ञापन
माइग्रेंट सेल के प्रधान शेर सिंह ने बताया कि 20 वर्ष के दौरान कई बार केंद्र और राज्य सरकार के सामने परेशानियों को रख चुके हैं, लेकिन किसी ने भी मांगों को गंभीरता से लेकर पूरा करने का प्रयास नहीं किया है।