{"_id":"bda8950d8fd5839f4b6703bfe06f505e","slug":"news-about-pak-firing-at-loc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजड़ी फसल देख भर आईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजड़ी फसल देख भर आईं आंखें
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
Updated Sat, 11 Oct 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
पिछले दिनों आए तेज तूफान ने बासमती फसल पर बड़ी तबाही मचाई। तेज हवा के चलते दाने झड़ गए हैं। फसलें गिर गईं और दाने भीग गए। पिछले दो दिन से पाकिस्तानी गोलाबारी थमने के बाद खेतों पर पहुंचे किसानों के आंसू आ गए। बासमती की बर्बाद फसल को देखकर किसानों को आघात पहुंचा है।
विज्ञापन
अधपका धान जमीन पर फैल गया है। तूफान बड़ी तबाही मचाकर चला गया। कोराटाना खुर्द गांव के नत्थाराम, मेजर सिंह, जागर सिंह, राज कुमार, तरसेम लाल का कहना है कि धान की रोपाई के समय भी पाकिस्तान ने गोलाबारी की थी। तब रोपाई भी प्रभावित हुई थी। जैसे तैसे फसल को पकने तक पालपोस पाए।
विज्ञापन
और अब दाने पकने को हैं। ऐसे में पाकिस्तानी गोलाबारी और इस बीच आए तूफान ने फसल को बर्बाद कर दिया। किसानों का कहना है कि उनके परिवार का खर्च उपज पर ही निर्भर होता है। यह फसल बर्बाद होने से गेहूं की बुआई तक के लिए खर्च नहीं निकल सकेगा। किसानों ने राज्य सरकार से मांग की है कि उन्हें राहत राशि मुहैया करवाई जाए ताकि वह गेहूं की फसल लगा सके।
विज्ञापन
उधर, पूर्व मंत्री चौधरी गारु राम ने सीमांत गांव कोरोटाना खुर्द, अब्दुल्लिया, बेगा, बेरा, चंदू चक, लाईया का दौराकर खराब फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने भरोसा दिया कि जिलाधीश को यह नोटिस में लाया जाएगा।