{"_id":"d1cb0da66b801480b1919c045fe05141","slug":"news-about-oil-and-gas-conservation-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताकि आपको स्सते में मिले डीजल पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताकि आपको स्सते में मिले डीजल पेट्रोल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 16 Jan 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘ईधन बचाओ, जन-धन बचाओ’ के नारे के साथ तेल और गैस संरक्षण का पखवाड़ा शुक्रवार को शुरू हो गया। तेल कंपनियों और पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन (पीसीआरए) की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जाएगा, ताकि विदेशों से आयात होने वाले तेल और गैस को कम किया जा सके।
विज्ञापन
पखवाड़े का उद्घाटन सीएपीडी डायरेक्टर जीएस चिब ने किया। चिब ने कहा कि भविष्य सुरक्षित करने के लिए तेल और गैस का संरक्षण अभी से करना जरूरी है। सरकार हाइड्रो कार्बन वाले ऊर्जा संसाधनों के संरक्षण के लिए हर कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में महिलाएं मुख्य भूमिका अदा कर सकती हैं।
विज्ञापन
घरों में उपयोग होने वाले गैस, तेल और बिजली बचाने के लिए जरा सी सतर्कता भविष्य का संरक्षण बन सकती है। इस मौके पर आयल इंडस्ट्रीज के प्रदेश स्तरीय संयोजक गिरीश रंजन ने पखवाड़े के कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए शहरों के अलावा ग्रामीण स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन