{"_id":"509f933c6eefc9203d2d6c6cf900a3e6","slug":"news-about-kashmir-flood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में बाढ़ का पानी निकालने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में बाढ़ का पानी निकालने का काम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 16 Sep 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजबाग और जवाहर नगर क्षेत्रों से पानी निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। इस काम में तीस वाटर पंप लगाए गए हैं, जिनमें दो हैवी ड्यूटी पंप शामिल हैं। यह पंप तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
पानी निकालने के काम की निगरानी कर रहे गृह मंत्रालय के अनुसार, झेलम में पानी का स्तर कम हो रहा है इसको देखते हुए हमने राजबाग और जवाहर नगर क्षेत्रों से पानी निकालने के लिये करीब तीस पंप लगाए हैं। अग्निशमन विभाग द्वारा बीस फायर टेंडर लगाए गए हैं जिनसे राजबाग, जवाहर नगर, गोगजीबाग और इखराजपोरा से पानी को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारी के अनुसार अग्निशमन विभाग से बहुत सारे टेंडर्स को इस काम पर लगाया गया है, लेकिन पानी निकालने के काम में अभी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र बहुत बड़ा है और काम भी बहुत ज्यादा, इसलिए समय तो लगेगा।
विज्ञापन
पानी का स्तर आठ से दस फुट कम हुआ है लेकिन निचले क्षेत्रों में अभी भी दस फुट तक पानी भरा हुआ है। ओएनजीसी द्वारा और अधिक हैवी ड्यूटी पंप इस काम पर लगाए जाएंगे ताकि शहर से पानी निकाला जा सके।