फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about jammu university common entrance test

जम्मू यूनिवर्सिटी कामन एंट्रेंस से जुड़ी अहम खबर

Tue, 17 Mar 2015 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 17 Mar 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
news about jammu university common entrance test

इन दिनों कालेजों में स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं। स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के खत्म होने के साथ ही कामन एंट्रेंस परीक्षाओं का काउंट-डाउन शुरू हो जाएगा। परीक्षाओं के खत्म होने के बावजूद भी विद्यार्थी कामन एंट्रेंस परीक्षा की तैयारियों में जुट जाएंगे।

विज्ञापन


जेयू कैंपस के विभिन्न विभागों में पीजी कोर्स और आनर्स विषय में दाखिला पाने के लिए विवि प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले कामन एंट्रेंस परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के बीच कांटे की टक्कर रहेगी। कामन एंट्रेंस परीक्षा को सुचारु करवाने के लिए विवि प्रशासन कामन एंट्रेंस परीक्षा से संबंधित कामन प्रोस्पेक्टस से लेकर परीक्षा से संबंधित जानकारियां मुहैया करवाने की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन


अप्रैल महीने के दूसरे तीसरे सप्ताह तक स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के खत्म होने के बाद ही विवि प्रशासन एंट्रेंस परीक्षा से संबंधित परीक्षाओं की तिथि और प्रास्पेक्टस से संबंधित अधिसूचना जल्द जारी करेगा।  हालांकि विवि प्रशासन की ओर से जेयू साथ ही मान्यता प्राप्त कालेजों में कोर्सों में दाखिला पाने के लिए परीक्षा और परीक्षा पैटर्न से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि प्रशासन द्वारा जारी की गई अधिसूचना में जानकारी दी गई थी कि ढाई घंटे की परीक्षा में परीक्षार्थियों को डेढ़ सौ के करीब आबजेक्टिव प्रश्नों के जवाब देने हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले विवि प्रशासन ने इस बार परीक्षा के अंकों में बदलाव किया है, जिसमें गलत जवाब होने पर 0.25 नेगेटिव मार्किंग की जाएगी, जो पिछले वर्ष परीक्षा के दौरान प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक निर्धारित किए थे।


विवि प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि अगले महीने के पहले सप्ताह या दूसरे सप्ताह तक कामन एंट्रेंस परीक्षा से संबंधित तिथि और प्रास्पेक्टस से संबंधी अधिसूचना जारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed