फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about gurdwara committee election in J&K

गुरूद्वारा चुनाव में दो अलग क्षेत्र बनाने की मांग

Sat, 04 Apr 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 04 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
news about gurdwara committee election in J&K

रियासत में छह जुलाई को होने वाले गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। नए परसीमन के अनुसार सांबा जिले को नानक नगर सीट से बाहर कर अलग जिले के रूप में मान्यता दे दी गई है यानी सांबा के सिख पहले नानक नगर सीट के लिए अपना प्रतिनिधि चुनते थे, लेकिन अब नए नियमों के अनुसार वह अपने जिले के 11 लोगों को चुन सकेंगे, जो जिले के गुरुद्वारों का संचालन देखेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा जम्मू-कश्मीर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में भी अपना प्रतिनिधि भेज सकेंगे। सांबा को अलग करने के अलावा सिख बहुल इलाके नानक नगर को दो अलग-अलग क्षेत्रों में बांटा गया है। नानक नगर क्षेत्र में सिखों की लगभग 45 हजार आबादी है। जम्मू-कश्मीर में इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा सिख रहते हैं। नए परसीमन के अनुसार नानक नगर सीट में त्रिकुटा नगर और प्रीत नगर को रखा गया है।
विज्ञापन


डिगियाना सीट में अकाली कौर सिंह, जीवन नगर, डिगियाना, एकता विहार, बंधु राय, सैनिक कालोनी व आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। जानकारों के अनुसार नए परसीमन से मतदाताओं को काफी सुविधा होगी और वह अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व गुरुद्वारा कमेटी में दे सकेंगे। चुनाव को लेकर सिखों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर चुनावी मैदान में उतरने वालों ने कमर कस ली है। वह अपने क्षेत्र के लोगों को लामबंद करने में जुट गए हैं। कुछ क्षेत्रों में महिलाएं भी पहली बार चुनाव में उतरने को लेकर उत्साहित हैं। नेशनल सिख फ्रंट के चेयरमैन ने पहली बार महिला प्रत्याशी मैदान में उतारने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed