{"_id":"d1e6a6cb732ee44537e6a0f320208244","slug":"news-about-darbar-move-process-in-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल के लास्ट वीक में बंद हो जाएगा दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल के लास्ट वीक में बंद हो जाएगा दरबार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 03 Apr 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन राजधानी जम्मू से ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दरबार मूव की हलचल शुरू हो गई है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जम्मू में दरबार बंद हो सकता है और मई के पहले सप्ताह में श्रीनगर में दरबार खोलने की तैयारी चल रही है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बजट सत्र विधानसभा में नौ अप्रैल और विधान परिषद में दस अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
इसके बाद दरबार मूव की तैयारी जोरशोर से शुरू हो जाएगी। सामान्य प्रशासनिक विभाग की ओर से भी दरबार मूव का कैलेंडर जारी हो जाएगा। इस्टेट विभाग के निदेशक श्रीनगर में दरबार मूव के प्रबंधों और तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जम्मू में दरबार बंद करने की तैयारी है।
विज्ञापन
श्रीनगर में मई के पहले सप्ताह के सोमवार को दरबार खुल सकता है। इस्टेट विभाग के उप निदेशक विनोद कुमार के अनुसार सामान्य प्रशासनिक विभाग के दिशानिर्देशों के तहत दरबार मूव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फिलहाल श्रीनगर में दरबार मूव की तैयारियों का जायजा विभाग की ओर से लिया जा रहा है।
विज्ञापन