{"_id":"8ab34551000e1523bb3792677b64c8d6","slug":"news-about-bjp-j-k-state-president-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव की बिछने लगी बिसात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव की बिछने लगी बिसात
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत जम्मू-कश्मीर की सियासत में पहली बार पीडीपी के साथ गठबंधन सरकार में सत्ता में पहुंची भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के लिए बिसात बिछना शुरू हो गई है। चुनाव हालांकि अभी अक्तूबर महीने में होना है, लेकिन दावेदार अपनी दावेदारी पेश करना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का अध्यक्ष पद पर कार्यकाल अक्तूबर महीने में समाप्त हो रहा है। ऐसे में प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष पद के लिए पार्टी स्तर पर सियासत शुरू हो गई है। जानकारों की मानें तो अध्यक्ष पद के चुनाव में मंत्री बनने वाले नेता शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए वे ही नेता योग्य होंगे, जो कि पार्टी और संगठन से जुड़े रहे हैं और जिन्हें न तो सांसद बनने का मौका मिला और न ही रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री पद हासिल हुआ है। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष पद का फैसला काफी हद तक केंद्रीय नेतृत्व पर ही निर्भर करता है और जिस नेता को वहां से आशीर्वाद मिला, उसे प्रदेश भाजपा की कमान मिल सकती है।
विज्ञापन