फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी

Fri, 03 Jul 2015 10:42 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 03 Jul 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
news about amarnath yatra

सुहावने मौसम के बीच श्री अमरनाथ यात्रा जारी है। यात्रा शुरू होने के साथ ही भोले के भक्तों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पहले दो दिनों में अब तक 18,321 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार यात्रा के दूसरे दिन 9,920 यात्री पवित्र गुफा पहुंचे। पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों से शुक्रवार को कुल 13,209 श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर बढ़े।

विज्ञापन


पहलगाम के नुनवन आधार शिविर से पैदल यात्रा करने वाले कुल 5198 श्रद्धालुओं में  4,279 पुरुष, 774 महिलाएं और 145 साधू शामिल थे। चॉपर से कु ल 401 श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर बढे़। बालटाल आधार शिविर से 6,204 पैदल यात्री थे। इनमें 4,879 पुरुष, 1,221 महिलाएं, 64 बच्चे और 40 साधू थे। 1406 श्रद्धालु चॉपर सेवा के जरिये पवित्र गुफा की ओर बढ़े।
विज्ञापन


पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक यात्रियों से पूरी तरह से भरा पड़ा है। पहलगाम और बालटाल रूट से रोजाना हजारों श्रद्धालु भोलेनाथ के दरबार तक पहुंच रहे हैं। हर नए जत्थे में भक्तों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पिछले साल जम्मू से जाने वाले जत्थे में दो हजार का आंकड़ा छठे जत्थे में पार हुआ था। लेकिन इस बार तीसरे ही जत्थे में दो हजार से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू आधार शिविर के अलावा देशभर से बड़ी संख्या में बाबा के भक्त सीधे ही बालटाल और पहलगाम रुट के लिए निकल रहे हैं। यात्रा आन स्पाट पंजीकरण के लिए संबंधित केंद्रों पर यात्रियों की भारी भीड़ पहुंच रही है। जम्मू हाट पंजीकरण केंद्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह ने नुनवान बेस कैंप का दौरा कर यात्रा प्रबंधों का जायजा लिया।


इस बीच शुक्रवार को जम्मू आधार शिविर भगवती नगर से तीसरे जत्थे में 2017 श्रद्धालु रवाना हुए। इनमें 1,581 पुरुष, 307 महिलाएं, 25 बच्चे और 104 साधु शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed