{"_id":"628c878c92a3193516416b8b","slug":"newborn-declared-dead-in-hospital-banihal-ramban-2-personnel-including-nurse-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनिहाल: अस्पताल में जिंदा नवजात को मृत कर दिया घोषित, नर्स समेत 2 कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनिहाल: अस्पताल में जिंदा नवजात को मृत कर दिया घोषित, नर्स समेत 2 कर्मी निलंबित
Tue, 24 May 2022 12:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 24 May 2022 12:51 PM IST
सार
बीएमओ बनिहाल राबिया खान ने आदेश जारी कर एसडीएच बनिहाल में कार्यरत जूनियर स्टाफ नर्स सुमीना बेगम और हजारा बेगम स्वीपर को निलंबित कर दिया है। मामले के जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Dimpy Ganguly new born baby
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामबन के बनिहाल उपजिला अस्पताल में डाक्टरों द्वारा मृत घोषित नवजात शिशु कई घंटे बाद दफनाने के दौरान जीवित पाया गया। लोगों के आक्रोश पर स्वास्थ्य विभाग ने जूनियर स्टाफ नर्स व स्वीपर को निलंबित कर पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बानोकूट बनिहाल निवासी बशरत अहमद की पत्नी शामनेमा बेगम ने उप जिला अस्पताल में शिशु को जन्म दिया। मरीज की देखभाल करने वाले डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने परिवार को सूचित किया कि महिला ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया है। बाद में अस्पताल में चिकित्सीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे बच्चे को दफनाने के लिए ले गए, लेकिन इसी प्रक्रिया के दौरान उन्होंने देखा कि बच्चा हिल रहा है।
विज्ञापन
परिवार के सदस्य तुरंत बच्चे को फिर से एसडीएच बनिहाल ले गए जहां कुछ चिकित्सीय सहायता प्रदान करने के बाद बच्चे को विशेष उपचार के लिए श्रीनगर स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की खबर फैलने पर स्थानीय लोगों और गांव के प्रतिनिधियों ने अस्पताल प्रशासन के प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया।
विज्ञापन
जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन
बीएमओ बनिहाल राबिया खान ने आदेश जारी कर एसडीएच बनिहाल में कार्यरत जूनियर स्टाफ नर्स सुमीना बेगम और हजारा बेगम स्वीपर को निलंबित कर दिया। चिकित्सा अधिकारी रामबन ने सीएचसी बनिहाल में स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद इकबाल भट, बीएमओ उखराल डॉ. मोहम्मद इकबाल और जिला कार्यक्रम प्रबंधक विकास कोहली की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति तीन दिन में रिपोर्ट पेश करेगी।