फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new year celebrations will be much better this year

इस बार नए साल का जश्न होगा जोरदार

Sat, 07 Nov 2015 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Sat, 07 Nov 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
new year celebrations will be much better this year

इस साल नए साल का जश्न जोरशोर से मनेगा। पिछले वर्ष बाढ़ की वजह से हर किसी ने नए साल को सादगी से मनाया था, लेकिन इस साल कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

विज्ञापन


कश्मीर में बाढ़ के जख्मों पर विंटर टूरिज्म का मरहम लगाने की तैयारी है, जबकि जम्मू में पर्यटन विभाग और इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां नए साल के जश्न को यादगार बनाने की तैयारियां कर रही हैं।
विज्ञापन


नए साल में होटलों और क्लबों में भी भव्य आयोजन की तैयारी है। हालांकि, अभी तक होटल संचालकों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद भी राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जोर लगा रहे हैं। इसके लिए वह दो बार बॉलीवुड की कई हस्तियों से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें शाहरुख खान, अनुपम खेर और मधुर भंडारकर सहित कई अन्य शामिल हैं। इस कवायद का असर नए साल के जश्न में देखने को मिल सकता है।

पर्यटन विभाग के निदेशक फारूक शाह का कहना है कि पिछले साल बाढ़ की वजह से सब कुछ तहस नहस हो गया था, लेकिन इस साल नए साल का जश्न खास होगा।

नए साल को लेकर ही विभाग की ओर से जम्मू फेस्टिवल का बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड के कलाकारों के शो कराने पर विचार चल रहा है।

इसके लिए बाकायदा नोडल अधिकारी नियुक्त कर काम चल रहा है। कश्मीर में होटल फेडरेशन के महासचिव फैज बक्शी का कहना है कि नए साल को मनाने के लिए अभी से लोग बुकिंग कराने लगे हैं। पर्यटन विभाग से बात की जा रही है।

कोशिश है कि नववर्ष के आसपास कुछ बड़े आयोजन कश्मीर में आयोजित हों, जो पर्यटकों को लुभाने के लिए फायदेमंद होंगे।

जानकारी के अनुसार शहर में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी पंजाबी गायक गुरदास मान, जिप्पी गरेवाल, बोहमिया के लाइव शो करा रही है।

एमए स्टेडियम में होने वाले इस भव्य शो की तैयारी और बुकिंग की जा रही है। होटल एशिया, केसी रेजीडेंसी, फार्च्यून इन रवेरा, विजयपुर के 17 माइल, जम्मू क्लब, प्रेस क्लब, अमर सिंह क्लब, होटल अशोक और हरि निवास पैलेस में नववर्ष को नामी हस्तियों के शो हो सकते हैं।

होटल फेडरेशन जम्मू के प्रधान इंद्रजीत खजूरिया का कहना है कि अब तक होटलों में बुकिंग तो नहीं है। शहर के बड़े होटलों में आयोजन हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed