फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   New wave of voting in Jammu and Kashmir, Jammu district has the highest number of 1494 centers, polling statio

Jammu: में मतदान की नई लहर, जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 1494 केंद्र, हर दो किलोमीटर पर मिलेगा बूथ

Sat, 24 Aug 2024 12:52 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 24 Aug 2024 12:52 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों पर होने वाले आगामी चुनावों के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार जम्मू जिले में प्रदेश स्तर पर सबसे अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
New wave of voting in Jammu and Kashmir, Jammu district has the highest number of 1494 centers, polling statio
पोलिंग बूथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार जम्मू जिले में प्रदेश स्तर पर सबसे अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। तमाम राजनीतिक दलों में सियासी गतिविधियां बढ़ गई है। चुनाव के आखिरी चरण में जिला जम्मू में होने वाले मतदान के लिए प्रदेश स्तर पर सबसे अधिक 1494 मतदान केंद्र स्थापित होंगे। इसमें 601 ग्रामीण और 893 शहरी इलाकों में केंद्र बनेंगे।

विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देशों के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में दो किलोमीटर के दायरे में मतदान केंद्र होंगे। लोग आसानी से मतदान कर सकेंगे। किन्हीं विशेष स्थिति में ही इसमें बदलाव होगा। प्रदेश स्तर पर जम्मू जिले में ही सर्वाधिक 11 विधानसभा क्षेत्र हैं। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार छह मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। 
विज्ञापन


जम्मू जिले में मतदान केंद्रों की संख्या
छंब 165
बिश्नाह (एससी) 139
सुचेतगढ़ (एससी) 128
आरएस पुरा-जम्मू दक्षिण 149
बाहु 139
जम्मू पूर्व 153
नगरोटा 145
जम्मू पश्चिम 118
जम्मू उत्तर 117
मढ़ (एससी) 114
अखनूर (एससी) 127

राजधानी श्रीनगर दूसरे नंबर पर बनेंगे 932 मतदान केंद्र
प्रदेश स्तर पर राजधानी श्रीनगर में दूसरे नंबर पर 932 मतदान केंद्र होंगे। यहां 8 विधानसभा क्षेत्र हैं। इसी तरह जिला बारामुला के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए 908, जिला अनंतनाग के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए 844, जिला राजोरी के 5 विस क्षेत्रों के लिए 745, जिला कठुआ के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए 704, जिला कुपवाड़ा के छह विस क्षेत्रों के लिए 622, जिला बांदीपोरा के तीन विस क्षेत्रों के लिए 312, गांदरबल के दो विस क्षेत्रों के लिए 267 मतदान केंद्र होंगे।

बड़गाम के 5 विस क्षेत्रों के लिए 639, पुलवामा के चार विस क्षेत्रों के लिए 481, शोपियां के दो विस क्षेत्रों के लिए 251, कुलगाम के तीन विस क्षेत्रों के लिए 372, किश्तवाड़ के तीन विस क्षेत्रों के लिए 429, डोडा के तीन विस क्षेत्रों के लिए 534, रामबन के दो विस क्षेत्रों के लिए 365, रियासी के तीन विस क्षेत्रों के लिए 436, जिला उधमपुर के चार विस क्षेत्रों के लिए 654, जिला सांबा के तीन विस क्षेत्रों के लिए 366, जिला पुंछ के तीन विस क्षेत्रों के लिए 483 मतदान केंद्र स्थापित होंगे।

प्रदेश में कुल 11838 मतदान केंद्र होंगे। इसमें 2316 ग्रामीण और 9522 शहरी क्षेत्रों में होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने सुनिश्चित किया है कि मतदाताओं को सुगम और सुविधाजनक मतदान अनुभव प्रदान करने के लिए आवश्यक सभी उपाय किए जाए।

यह भी पढें: Jammu: कश्मीरी विस्थापितों को मिलेगा नया वोटिंग प्लान, 24 विशेष मतदान केंद्र और नए नियम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed