{"_id":"579ae58b4f1c1b365a21f080","slug":"new-video-of-hizbul-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल आतंकियों का नया वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजबुल आतंकियों का नया वीडियो हुआ वायरल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
आतंकवादी
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंक के पोस्टर ब्वाय बुरहान वानी के मारे जाने के बाद आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने दोबारा कश्मीर घाटी में अपनी मौजूदगी दर्शाने के लिए एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में हिज्ब के सात आतंकी हथियारों के साथ दिखाई दे रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक वीडियो में एक चेहरा सद्दाम पाडर का है। सद्दाम मारे गए हिजबुल कमांडर बुरहान का पुराना साथी है। वहीं वीडियो में जो शख्स चेहरे ढके हुए दिखाई दे रहा वह हिजबुल का नया कमांडर बताया जा रहा है।
इस वीडियो में दिख रहे सभी आतंकी स्थानीय हैं। वीडियो को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई बयान तो नहीं जारी किया गया, लेकिन वीडियो में दिख रहे आतंकियों की शिनाख्त में सुरक्षा एजेंसियां जुट गई हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आतंकियों द्वारा अपना वीडियो जारी करने का ट्रेंड हिजबुल के पूर्व कमांडर बुरहान वानी ने शुरू किया था। 8 जुलाई को सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के कोकरनाग इलाके में बुरहान को मुठभेड़ में मार गिराया था।