फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new tunnel to be open in Pantheyal before Shri Amarnath Yatra devotees will get facilities

Amarnath Yatra 2022: श्री अमरनाथ यात्रा से पहले पंथेयाल में खुलेगी नई सुरंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Thu, 14 Apr 2022 03:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 14 Apr 2022 03:47 PM IST
सार

पंथेयाल में दो सुरंगों का निर्माण कार्य चल रहा है। श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले इसको यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
new tunnel to be open in Pantheyal before Shri Amarnath Yatra devotees will get facilities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंथेयाल के करीब 700 मीटर लंबी सुरंग को यातायात के लिए खोलने की तैयारी में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जुटा है। प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी रोहिन गुप्ता का कहना है कि पंथेयाल में दो सुरंगों का निर्माण कार्य चल रहा है। इन दो सुरंगों में से एक सुरंग जिसकी लंबाई करीब 700 मीटर की है, उसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले इसको यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस सुरंग के खुलने से भूस्खलन से प्रभावित कुछ क्षेत्र को बाईपास करने से हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान हाईवे को यातायात के लिए सुचारु बनाने की कवायद को भी बल मिलेगा। हालांकि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन वाले क्षेत्रों को बाईपास करने में अभी काफी कुछ किया जाना बाकी है। इसमें छह किलोमीटर लंबे पुल के निर्माण के अलावा कुछ और पुलों व सुरंगों का निर्माण किया जाना है। अगले साल के अंत तक इस दिशा में काफी कुछ किए जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed