{"_id":"7d29e187b540d6b6a5b768117364f8b2","slug":"new-transport-policy-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात सुधार को नई ट्रांसपोर्ट पालिसी जल्द ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात सुधार को नई ट्रांसपोर्ट पालिसी जल्द
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 24 May 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में बढ़ती वाहनों की संख्या और लगातार हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की तैयारी की जा रही है। अगले पचास वर्षों को ध्यान में रखकर मुफ्ती सरकार राज्य में नई ट्रांसपोर्ट पॉलिसी लाने जा रही है। कुछ ही दिनों में इसे लेकर बैठक होगी। नये रूट, परमिट, वाहनों में आधुनिक यंत्र, पहाड़ी इलाकों में विशेष बसें, तंग सड़कों का दायरा बढ़ाने और बढ़ते वाहनों की संख्या पर नियंत्रण पाना इस पॉलिसी में मुख्य रूप से शामिल होगा।
विज्ञापन
परिवहन में सुधार को लेकर भी गंभीरता से विचार विमर्श किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, भाजपा और पीडीपी की सरकार बने दो महीने हो चुके हैं। लेकिन अभी तक सरकार ने परिवहन विभाग की कोई उच्च स्तरीय बैठक नहीं ली है। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने लगभग सभी सरकारी विभागों की बैठक लेकर योजनाओं का विस्तार किया है। लेकिन अभी तक परिवहन विभाग की कोई बैठक नहीं की गई है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने कहा कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें राज्य में नई ट्रांसपोर्ट पॉलिसी बनाने पर बात होगी। बैठक में अगले पचास वर्षों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाएंगी ताकि शहर में यातायात को पटरी पर लाया जा सके।
विज्ञापन