फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new style of campaign in jammu election

निर्दलियों ने प्रचार का निकाला नया तरीका

Tue, 09 Dec 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 09 Dec 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
new style of campaign in jammu election

चुनाव मैदान में उतरे निर्दल प्रत्याशियों और उनके समर्थक वोटरों को रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। हर रोज नया तरीका निकाला जा रहा है, क्योंकि अधिकतर मतदाताओं को राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न ही याद रहते हैं। ऐसे में निर्दल प्रत्याशियों को अपना चुनाव चिह्न लोगों को याद दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

विज्ञापन


इसलिए अब प्रत्याशियों ने एक नया तरीका निकाला है। इसमें प्रत्याशी गुपचुप तरीके से वोटरों को अपने-अपने चुनाव चिह्न से बनी वस्तुएं दे रहे हैं, ताकि उनको मतदान के दिन उनका चुनाव चिह्न याद रहे।
विज्ञापन


चुनाव में निर्दल उम्मीदवारों के चिह्न सिलाई मशीन, पंखा, जग, टेबल, कुर्सी आदि हैं। ऐसे में उम्मीदवार इन चिह्नों की असली वस्तुएं लोगों में बांट रहे हैं, ताकि मतदाताओं को मतदान के दिन उनका चुनाव चिह्न याद रहे। मतदाताओं को रिझाने के लिए निर्दल उम्मीदवारों ने यह नायाब तरीका निकाला है। देखना होगा कि उनकी यह तरकीब कितनी कारगर साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब का कोटा अभी से जमा

चुनाव आयोग की पैनी नजर के बावजूद चुनाव प्रचार में शराब का इस्तेमाल हो रहा है। प्रत्याशी अपने प्रचार के लिए युवाओं को नशेड़ी बना रहे हैं।

प्रचार करने और नेताओं की जय-जय करने के लिए युवाओं को शराब पिलाई जा रही है और इसमें वे दिनभर नारेबाजी करते रहते हैं। हालांकि आबकारी विभाग की शराब की बिक्री पर पैनी नजर है, लेकिन बावजूद इसके शराब का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed