{"_id":"528d7df9fce6ab89258a04aebd78e924","slug":"new-recruitments-in-jammu-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में हुईं नई नियुक्तियां, पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में हुईं नई नियुक्तियां, पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 26 May 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और महासचिव संगठन अशोक कौल से परामर्श कर पार्टी में नए उपप्रधान, महासचिव, भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर नियुक्तियां की हैं। विधायक सत शर्मा सीए और कादिर वानी को राज्य उपप्रधान मनोनीत किया गया है। डा. नरेंद्र सिंह और मुनीश शर्मा को राज्य महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
असीम गुप्ता और डा. द्राक्षा अंद्राबी को राज्य सचिव के अलावा सुरेश शर्मा को राज्य प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डा. सुरेश, अजय मगोत्रा को भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। पूर्णिमा शर्मा को राज्य महिला मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
मनमोहन सिंह को अखनूर जिले के प्रधान मनोनीत किया गया है। डा. दावा को लेह जिले का प्रधान बनाया गया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि गठबंधन सरकार में मंत्री और राज्य मंत्री बनने के बाद पार्टी में कई पद रिक्त पड़े हुए थे, उन्हें भरा गया है ताकि संगठन के कार्य बेहतर ढंग से हो सकें।
विज्ञापन